70 और 80 के दशक में अगर बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और सबसे महंगी अभिनेत्री का नाम लिया जाता है तो उसमें जीनत अमान का नाम सबसे ऊपर होता है। उस दौर में उनका स्टारडम ऐसा था कि कई बार उनकी फीस बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी कि हेमा मालिनी के बराबर बल्कि कुछ फिल्मों में उनसे भी ज्यादा होती थी। लेकिन जितनी चमक उनकी फिल्मों में दिखाई देती थी, उनकी निजी जिंदगी उतनी ही दर्द और विवाद और अधूरे रिश्ते से भरी रही। आखिर कैसे एक अभिनेत्री जिनकी खूबसूरती पर पूरा बॉलीवुड फिदा था। उसे अपनी जिंदगी में इतने दर्दनाक अनुभवों से गुजरना पड़ा। आइए जानते हैं जीनत अमान की जिंदगी के कुछ ऐसे किस्से। नमस्कार आप सुन रहे हैं बॉलीवुड किस्से और मैं हूं आपके साथ अंशु वर्मा। मिड 70ज से लेकर मिड 80ज तक जीनत अमान बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती थी। उस दौर में निर्माता निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए लंबा इंतजार करते थे।
उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह एक फिल्म के लिए लगभग उतनी ही फीस लेती थी जितनी हेमा मालिनी जैसी सुपरस्टार अभिनेत्री लिया करती थी। कई फिल्मों में तो उनकी फीस हेमा मालिनी से भी ज्यादा होती थी। वहीं जीनत ने अपने करियर में कुछ ऐसे फिल्मों का हिस्सा नहीं जिन्होंने हिंदी सिनेमा के ग्लैमर की परिभाषा ही बदल दी। उनकी स्टाइल, आत्मविश्वास और स्क्रीन प्रेजेंस और बाकी अभिनेत्रियों से अलग पहचान दिलाती थी। वहीं जीना तमान की निजी जिंदगी का सबसे चर्चित और विवादित अध्याय अभिनेता संजय खान के साथ उनका रिश्ता माना जाता है। उस समय दोनों के रिश्ते की चर्चा पूरे फिल्म बॉलीवुड में थी और लेकिन बाद में हालात इतने बिगड़ गए कि यह रिश्ता विवादों में बदल गया। दरअसल कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक होटल में दोनों के बीच बड़ा विवाद हुआ। लंबे समय से यह दावा किया जाता रहा कि उस दौरान जीनत अमान के साथ मारपीट हुई थी जिससे उनकी आंखों के पास गंभीर चोट आई थी। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जाता है
कि यह घटना होटल की लॉबी में कई लोगों के सामने हुई। हालांकि इस घटना के अलग-अलग संस्करण सामने आते हैं, लेकिन इतना जरूर माना जाता है कि इस विवाद ने जीनत अमान को मानसिक और शारीरिक रूप से गहरा आघात पहुंचाया। उनकी आंखों पर चोटों का असर लंबे समय तक दिखाई देता रहा। वहीं जीनत अमान के जीवन का यह अध्याय आज भी उनके सबसे दर्दनाक अनुभवों में गिना जाता है। जीनत अमान की खूबसूरती और व्यक्तित्व का जादू सिर्फ दर्शकों तक सीमित नहीं था बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सुपरस्टार्स पर भी था। कहा जाता है कि देवानंद उन्हें बेहद पसंद करते थे और उनके व्यक्तिगत से काफी प्रभावित भी होते थे। देवानंद ने ही जीनत अमान को अपने बैनर की फिल्मों के जरिए बड़ा मंच दिया और उन्हें हिंदी सिनेमा की सबसे अलग पहचान वाली अभिनेत्री बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जीनत अमान की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा का विषय रही। उनका नाम कई अभिनेताओं और चर्चित हस्तियों के साथ जोड़ा गया और वहीं अभिनेता कमलजीत के साथ उनका रिश्ता काफी चर्चित रहा।
दोनों के फिल्म अशांति में साथ काम किया था और उसी दौरान उनके करीब आने की बात भी सामने आने लगी। व इसके अलावा कुछ समय के लिए उनका नाम अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ भी जोड़ा गया। हालांकि दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से इन चर्चाओं की पुष्टि नहीं की। जीनत अमान का नाम गौतम बैरी के साथ भी जुड़ा। गौतम बेरी वही व्यक्ति हैं जो बाद में अभिनेत्री और राजनेता किरण खेत के पहले पति बने। इन रिश्तों की चर्चाएं उस दौर की फिल्मी पत्रिकाओं की सुर्खियां बनी रहती थी। वहीं साल 1987 में जिननेतमान फिल्म नामुमकिन की शूटिंग के सिलसिले में कनाडा गई थी और वहां उनकी मुलाकात कनाडा के मशहूर गायक और गिटारिस्ट फ्रैंक मरीनो से हुई। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई और फिर समय के साथ उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आई। हालांकि इनमें से किसी भी बात की आधिकारिक पुष्टि कभी नहीं हुई। वहीं भारत लौटने के बाद दोनों का संपर्क धीरे-धीरे खत्म हो गया और यह रिश्ता भी वहीं समाप्त हो गया। आखिरकार जीनत अमान ने अभिनेता मजहर खान से शादी की और दोनों के दो बेटे हुए। लेकिन शादीशुदा जीवन भी बहुत सुखद नहीं रहा।
समय के साथ उनके रिश्ते में दूरियां बढ़ी और मजहर खान की लंबी बीमारी ने पूरे परिवार को प्रभावित किया। बाद में मजर खान का निधन हो गया जिसके बाद जीनत अमान ने अपने दोनों बेटों की परवरिश अकेले की। समय बदल गया लेकिन ज़ीनत अमान की लोकप्रियता कम नहीं हुई। आज भी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और विचार लोगों को खूब पसंद आते हैं। वहीं वह नई पीढ़ी के लिए एक स्टाइल आइकॉन है और पुरानी पीढ़ी के लिए सुनहरे दौर की सबसे यादगार अभिनेत्री। उनकी जिंदगी हमें यह सिखाती है कि शोहरत और सफलता के पीछे कई बार ऐसे दर्द छिपे होते हैं जिनका अंदाजा दुनिया को बहुत देर से होता है। ज़नत अमान की जिंदगी की यह सिर्फ कुछ चर्चित किस्से हैं। उनके जीवन में ऐसे कई और दिलचस्प प्रेरणादायक और भावुक अध्याय हैं जिन्हें जानना बेहद रोचक है। अगर आपको यह वीडियो पसंद आया हो तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और कमेंट कर जरूर बताएं कि ज़ीन अमान की कौन सी फिल्म आपको सबसे ज्यादा पसंद आती है। तो ऐसे और भी पडकास्ट के लिए बने रह हमारे चैनल बॉलीवुड किस्सों के साथ।