Cli

विराट से लड़ाई, हेड की फैमिली को धमकी

Uncategorized

विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच IPL 2026 के मैच में हुई तीखी बहस अब मैदान से निकलकर सोशल मीडिया तक पहुंच गई है। लेकिन इस बार मामला सिर्फ खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रहा। ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका हेड ने खुलासा किया है कि उन्हें और उनके परिवार को

ऑनलाइन गालियां और धमकियां मिल रही है। जेसिका हेड ने ऑस्ट्रेलिया मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैच के बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार नफरत भरे मैसेज आने लगे। उन्होंने कहा कि सिर्फ उन्हें ही नहीं बल्कि उनके दोस्तों और परिवार वालों को भी निशाना बनाया गया। जेसिका ने कहा ऐसा लग रहा है जैसे वर्ल्ड कप के बाद वाला दौर फिर से वापस आ गया हो।

सुबह उठी तो सोशल मीडिया पर लगातार मैसेज आ रहे थे। हम ठीक हैं लेकिन अब हमारे दोस्तों और परिवारों को भी टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी 2023 वन डे वर्ल्ड कप फाइनल, वर्ल्ड कप वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और 2024 बॉक्सिंग डे टेस्ट के बाद भी इसी तरह की ट्रोलिंग और ऑनलाइन अब्यूज का सामना करना पड़ा था। जेसिका ने यहां तक बताया कि उस दौरान जो है उनकी बेटी छोटी बेटी ने को भी डराने वाले मैसेज भेजे गए थे।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों के व्यवहार को लेकर चिंता जताते हुए कहा, हर खेल में पैशन जरूरी है। लेकिन हमें यह भी याद रखना चाहिए कि खिलाड़ियों के पीछे असली लोग और उनके परिवार होते हैं। सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए थोड़ी काइंडनेस और रिस्पेक्ट होना बहुत जरूरी है। अब आपको बता दें कि आखिर विराट कोहली और ट्रेवस हेड के बीच हुआ क्या था। सनराइज़र्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर बहस हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेवस हेड ने विराट कोहली से कहा कि वह थोड़ा ज्यादा अटैकिंग क्रिकेट खेलें। इस पर विराट कोहली ने सक्या अंदाज में जवाब देते हुए कहा

कि अगर इतना ही कहना है तो खुद आकर गेंदबाजी कर लो। इसके बाद जवाब में जब विराट कोहली आउट हुए तो ट्रेवस हेड ने कथित तौर पर कहा कि उन्हें गेंदबाजी का मौका ही नहीं मिला और यही बात विराट कोहली को पसंद नहीं आई। मैच में सनराइज़ हैदराबाद ने आरसीबी को 55 रन से हराया। मैच खत्म होने के बाद जब खिलाड़ी हैंडशेक कर रहे थे तब ट्रेवस हेड ने विराट कोहली की तरफ हाथ जो है बढ़ाया था। कोशिश की थी लेकिन विराट कोहली बिना प्रतिक्रिया दिए आगे बढ़ गए और बाकी खिलाड़ियों से हाथ मिलाते रहे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और उसके बाद शुरू हो गया ऑनलाइन रिएक्शंस और ट्रोलिंग का सिलसिला। फिलहाल इस पूरे मामले ने एक बार फिर स्पोर्ट्समैन स्पिरिट और सोशल मीडिया बिहेवियर को लेकर बड़ी बहस छेड़ दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *