Cli

54 की उम्र में Tabu ने की नई शुरुआत, एक्ट्रेस ने दिया बड़ा सरप्राइज ! फैंस दे रहे ढेर सारी बधाइयां !

Hindi Post

54 की उम्र में तब्बू ने की नई शुरुआत। पर्सनल लाइफ को लेकर किया बड़ा फैसला। एक्ट्रेस के घर आई खुशियां। तब्बू की जिंदगी का नया चैप्टर हुआ शुरू। फैंस से मिल रही ढेर सारी बधाइयां। जी हां, बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस वक्त खुशियों का दौर है। जहां एक तरफ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी सेकंड प्रेगनेंसी अनाउंस करके सबको खुश कर दिया है।

वहीं अब एक्ट्रेस तब्बू ने भी एक और खुशखबरी सुना दी है जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अपनी फिल्म भूत बंगला को लेकर एक्ट्रेस इस वक्त जबरदस्त सुर्खियों में है। वहीं अब उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक खास खबर सामने आई है। 54 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने नई शुरुआत कर दी है और अब उनकी इस खुशखबरी पर [संगीत] फैंस जमकर बधाइयां दे रहे हैं। चलिए बिना किसी देर के आपको भी बता देते हैं कि आखिर यह पूरा मामला क्या है।

दरअसल बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस तब्बू ने 54 साल की उम्र में मुंबई में अपना एक नया आशियाना खरीद लिया है। जिसकी खबर सामने आते ही फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक तब्बू ने मुंबई के वरसोवा इलाके में गदरेज प्रॉपर्टीज के प्रोजेक्ट में करीब ₹10 करोड़ का एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। यह घर करीब 2153 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।

जिसमें शानदार स्पेस के साथ एक बड़ी बालकनी भी शामिल है। इतना ही नहीं इस प्रॉपर्टी के साथ उन्हें दो गाड़ियों का पार्किंग स्पेस भी मिला है जो कि इस घर को और भी प्रीमियम बनाता है। बताया जा रहा है कि इस डील को 26 मार्च 2026 को फाइनल किया गया था। जिसमें एक्ट्रेस [संगीत] ने स्टैंप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस भी अदा की है। अगर इस बिल्डिंग की बात करें तो यह प्रोजेक्ट दो टावर्स में बना है और हर टावर में 24-4 फ्लोर्स हैं। कुल मिलाकर यहां 100 से ज्यादा रेजिडेंशियल यूनिट्स मौजूद हैं जो इसे एक हाई एंड लोकेशन बनाते हैं।

दमदार एक्टिंग से घर-घर में पहचान बनाने वाली तब्बू का यह नया घर सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं बल्कि उनकी जिंदगी की एक नई शुरुआत माना जा रहा है। 54 की उम्र में भी जिस तरह से वह अपने फैसले खुद ले रही हैं। वो उनके इंडिपेंडेंट नेचर को बखूबी दिखाता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में तब्बू फिल्म भूत बंगला में नजर आई हैं। जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को एक बार फिर काफी पसंद किया गया है। इसके अलावा तब्बू के पास आगे भी कई प्रोजेक्ट्स हैं जो यह साबित करते हैं कि वह आज भी इंडस्ट्री की सबसे मजबूत और डिमांडिंग एक्ट्रेसेस [संगीत] में से एक हैं। फैंस अब ना सिर्फ उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं बल्कि उनकी इस नई शुरुआत के लिए भी उन्हें खूब प्यार और ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। इसके बाद तब्बू तेलुगु फिल्म स्लम डॉग 33 टेंपल रोड में नजर आएंगी जिसके डायरेक्टर पूरी जगन्नाथ हैं। ब्यूरो रिपोर्ट E2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *