फिल्म इंडस्ट्री से आज टीवी शोज़ के नए होस्ट, फिल्मों के ट्रेलर्स, बड़ी स्टार कास्ट की एंट्री, सालों बाद कमबैक, रिलीज़ डेट्स में बदलाव और स्टार्स के मजेदार किस्सों से जुड़ी कई खबरें सामने आ रही हैं। । अजय देवगन अब पॉपुलर क्राइम रियलिटी शो क्राइम पेट्रोल 2026 के नए सीजन को होस्ट करने जा रहे हैं। मेकर्स ने इस बात का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है। यह नया सीजन 31 अगस्त 2026 से टीवी पर प्रीमियर होने वाला है। अजय देवगन अपनी कड़क आवाज और संजीदा अंदाज में देश भर के क्राइम केसेस को दर्शकों के सामने पेश करेंगे। इस शो के जरिए वह छोटे पर्दे पर अपनी दमदार प्रेजेंस दिखाने वाले हैं। यह उनका टेलीविजन डेब्यू होगा। नए फॉर्मेट और अजय देवगन के जुड़ने से दर्शकों के बीच इस शो को लेकर क्रेज काफी बढ़ गया है। सुपरहिट ओटीटी सीरीज मिर्जापुर पर बनी फिल्म मिर्जापुर द मूवी का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। बड़े पर्दे पर आ रही इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अली फजल एक बार फिर से कालीन भैया और गुड्डू पंडित के रोल में खूनखराबे से भरा एक्शन दिखाते नजर आ रहे हैं।
डायरेक्टर गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म को बड़े बजट पर सिनेमाघरों के लिए तैयार किया गया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अली फजल के अलावा श्वेता त्रिपाठी और रसिका दुगल भी अपने दमदार रोल्स में वापसी कर रहे हैं। इनके अलावा मिर्जापुर सीरीज की रेगुलर कास्ट के कई सारे एक्टर्स फिल्म का हिस्सा हैं।
ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। प्रशांत वर्मा के सिनेैटिक यूनिवर्स की आने वाली बड़ी फिल्म जय हनुमान को लेकर एक बड़ा एक्सक्लूसिव अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में कांतारा फेम एक्टर ऋषभ शेट्टी के साथ अब एक्ट्रेस वामिका गब्बी की एंट्री हो गई है। वह इस माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म में एक बेहद अहम रोल निभाती दिखेंगी। हनुमान की भारी सफलता के बाद डायरेक्टर प्रशांत वर्मा इस फिल्म को बहुत बड़े लेवल पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
फिल्म में ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान से प्रेरित मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। वामिका गब्बी के इस बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने के बाद फिल्म की स्टार कास्ट और भी मजबूत हो गई है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। 90ज के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर पूरे 26 साल के लंबे गैप के बाद बॉलीवुड में अपना ग्रैंड कमबैक करने जा रही हैं। वो आने वाली कॉमेडी फिल्म मालामाल वीकली 2 में एक अहम किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी।
साल 2006 में आई सुपरहिट कॉमेडी फिल्म मालामाल वीकली के इस सीक्वल को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है। इस नई फिल्म में शिल्पा शिरोटकर के साथ परेश रावल और कई बड़े कॉमेडी स्टार्स नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने जा रही है और मेकर्स इसे अगले साल थिएटर्स में रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। मेकर्स ने यह भी क्लियर किया कि यह फिल्म पहली फिल्म का डायरेक्ट सीक्वल नहीं है। इसमें अलग कहानी होने जा रही है। जैसा कि अंदाजा लगाया जा रहा था श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ईठा की रिलीज़ डेट में बदलाव किया गया है। मेकर्स ने नया ऐलान करते हुए बताया है कि अब यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
यानी फिल्म काफी आगे धकेल दी गई है। पहले यह फिल्म 28 अगस्त को आने वाली थी, लेकिन मेकर्स के मुताबिक पोस्ट प्रोडक्शन और वीएफएक्स के काम की वजह से इसे आगे बढ़ाया गया है। हालांकि ट्रेड पंडितों का दावा है कि ऐसा टॉक्सिक के साथ क्लैश टालने के लिए किया गया है। लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में श्रद्धा कपूर एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार में नजर आएंगी। वो तमाशा आर्ट फिल्म की दिग्गज परफॉर्मर बेठाबाई नारायण गांवकर का किरदार प्ले करेंगी।
छावा जैसी पीरियड ड्रामा फिल्म देने वाले लक्ष्मण उतेकर इस फिल्म को एक इमोशनल ड्रामा के रूप में बड़े पर्दे पर पेश करने जा रहे हैं। फिल्म बंटवारा 1947 की रिलीज से ठीक पहले एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपने कोस्टार सनी देओल से जुड़ा एक मजेदार और पुराना किस्सा शेयर किया है। प्रीति जिंटा ने बताया कि एक बार उन्होंने देर रात बॉबी देओल को फोन कर दिया था। यह लैंडलाइन के जमाने की बात है। प्रीति ने रात 11:00 बजे के आसपास कॉल किया था। फोन बॉबी की जगह सनी देओल ने उठाया और वह प्रीति पर चिल्ला पड़े। उन्होंने कहा था यह कोई टाइम है कॉल करने का। प्रीति जिंटा ने हंसते हुए बताया कि सनी देओल बहुत ही डिसिप्लिंड इंसान हैं और रात को जल्दी सोना पसंद करते हैं।