गोविंदा और सुनीता अहूजा के रिश्ते को लेकर एक लंबे वक्त से कंट्रोवर्सी तेज है। अब इस कंट्रोवर्सी में सीधे एंट्री हुई है पुनीत सुपरस्टार की। दरअसल पुनीत सुपरस्टार का रिएक्शन सामने आया है। एक इंटरव्यू में पुनीत ने सुनीता के ऊपर नाराजगी जाहिर की है और गोविंदा को खुला सपोर्ट किया है।
इसके साथ ही काफी तीखे अंदाज में अपनी बात वो रखते नजर आए हैं। उनका कहना है कि गोविंदा आज भी स्टार थे और उनकी पहचान किसी सहारे की मोहताज नहीं है। दरअसल पुनीत के एक रिएक्शन ने गोविंदा और सुनीता की कंट्रोवर्सी को एक नया एंगल दे दिया है। जहां एक तरफ दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं।
अब वहीं पुनीत सुपरस्टार ने सुनीता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका अंदाज काफी ज्यादा डायरेक्ट है और उन्होंने गोविंदा की पॉपुलैरिटी और उनके पुराने स्टारडम का जिक्र किया है। दरअसल पुनीत सुपरस्टार का कहना है कि सुनीता को आज जिस तरह की अटेंशन मिल रही है, इसके पीछे गोविंदा का नाम एक बड़ा रीजन है। उन्होंने दावा किया कि गोविंदा की वजह से ही सुनीता को लोग पहचानते हैं और उनके स्टेटमेंट को इतनी ज्यादा तवज्जो देते हैं। इस दौरान पुनीत ने गोविंदा के पुराने दौर को याद करते हुए कहा कि जब एक्टर अपने करियर के पीक पर थे तब दुनिया उनकी फैन थी। उस वक्त उनकी पॉपुलरिटी एक अलग लेवल पर थी और उनकी फिल्मों का ऑडियंस के बीच एक अच्छा खासा क्रेज था। पुनीत का सवाल था कि अगर उस वक्त गोविंदा में कोई कमी नजर नहीं आ रही थी तो आज उम्र बढ़ने के बाद उनके लुक्स, फिटनेस और पॉपुलरिटी को लेकर बातें क्यों की जा रही हैं?
उन्होंने इशारों में कहा कि वक्त के साथ इंसान में बदलाव आता है और उम्र बढ़ना एक नॉर्मल सी बात है। उन्होंने सुनीता की बातों को लेकर कहा कि रिलेशनशिप में बहुत सारी चीजें होती हैं और उन्हें पब्लिक डिस्कशन का हिस्सा नहीं बनना चाहिए और कम से कम रिस्पेक्ट का तो ध्यान रखना चाहिए। खासकर जब जब बात पति-पत्नी के रिश्ते की हो। पुनीत सुपरस्टार का रिएक्शन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर डिस्कशन तेज हो गया। कुछ लोगों ने पुनीत की बात को सपोर्ट किया तो कुछ यूज़र्स का कहना है कि कपल की पर्सनल मैटर में बाहर के लोगों को जजमेंट नहीं देना चाहिए।
इन सबके बीच एक बात तो क्लियर है कि गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें इस वक्त पब्लिक डोमेन में चल रही हैं। लेकिन स्टेटमेंट को फाइनल सच नहीं माना जाना चाहिए। फिलहाल पुनीत का यह रिएक्शन कंट्रोवर्सी में और ज्यादा लगा रहा है।
गोविंदा के पुराने स्टारडम को लेकर और सुनीता के स्टेटमेंट तक उन्होंने हर एंगल पर बात की है और अब सोशल मीडिया पर इसे लेकर डिबेट चल रही है। अब देखना यह है कि क्या सुनीता पुनीत सुपरस्टार के इस रिएक्शन का जवाब देती हैं या कंट्रोवर्सी इसी तरह से अलग-अलग रिएक्शंस के साथ आगे बढ़ती है। लेकिन इन सबके बीच आपका क्या कहना है? क्या किसी सेलिब्रिटी कपल की पर्सनल इश्यूज पर पब्लिक में