सिया ने केतन को तो मार दिया लेकिन साथ ही जीते जी अपने सगे भाई साहिल को भी मार दिया। सिया ने कुछ ऐसी हरकतें की है कि एक के बाद एक उन्होंने अपने सगे भाई की भी जिंदगी बर्बाद कर दी है। कैसे? चलिए जानते हैं इस डिटेल वीडियो में। सबसे पहली चीज तो यह कि सिया ने जिस चेतन के साथ मिलकर केतन का मर्डर किया वो चेतन साहिल का ही दोस्त था। साहिल के थ्रू ही सिया चेतन से मिली थी और दोनों की दोस्ती हुई। तो ऑलरेडी साहिल प्रेशर में है। पुलिस की निगाह में है। पुलिस ने 12-12 घंटे सिया के भाई से भी पूछताछ की है। और अब सब मीडिया वाले भी साहिल को ही ग्रिल कर रहे हैं।
पूछ रहे हैं कि आपको अफेयर के बारे में पता था तो आपने पेरेंट्स को क्यों नहीं बोला? अपनी बहन को क्यों नहीं समझाया? केतन से उसकी सगाई क्यों होने दी? दूसरी मुसीबत जिसमें साहिल को सिया ने फंसाया है वह यह कि सिया की वजह से साहिल पर 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा हो गया है और यह मुकदमा किया है सिया के वकील आशुतोष श्रीवास्तव ने। हुआ यह कि इनिशियली जब सिया को जेल में रखा गया था तो उनके परिवार वाले सिया का केस नहीं लड़ रहे थे और सिया के बारे में बात ही नहीं कर रहे थे। कोई किसी ने भी परिवार से कांटेक्ट नहीं किया था। तो उन्हें जब कहा गया कि उन्हें भी एक वकील हायर करना होगा तो परिवार के बजाय सिया ने अपनी एक दोस्त से मदद मांगी और उनकी दोस्त ने
आशुतोष श्रीवास्तव से कांटेक्ट करवाया सिया ने आशुतोष श्रीवास्तव को अपने वकील के रूप में हायर कर दिया वकालातनामा साइन करके दे दिया तो आशुतोष श्रीवास्तव पहुंच गए सिया का केस लड़ने लेकिन इधर जैसे ही सिया के पेरेंट्स को होश आया कि बच्ची के लिए एक वकील हायर करना चाहिए और बच्ची को बचाया जा सकता है तो पेरेंट्स ने भी एक वकील हायर कर लिया पेरेंट्स को पता ही नहीं था कि बेटी तो जेल में बैठकर ऑलरेडी एक वकील हायर कर चुकी है। अब इधर हुआ यह कि जब फैमिली ने दूसरा वकील हायर कर लिया और उसको लेकर फैमिली कोर्ट पहुंची तो वहां पर तनातनी हो
गई क्योंकि सिया के लिए दो वकील आमने सामने लड़ रहे थे। तो भाई ने मीडिया में आकर कहा कि यह जो श्रीवास्तव है इसे हमने हायर नहीं किया है। यह वकील नहीं है। हमारे ऑफिशियल वकील हैं विपुल और यह ही सिया का केस लड़ेंगे। यहां तक तो ठीक था लेकिन सिया के भाई साहिल ने कह दिया कि अब वो आशुतोष श्रीवास्तव हट नहीं रहा है और हमें धमकी दे रहा है। बस इस बात से आशुतोष श्रीवास्तव जो सिया के वकील है वह भड़क गए हैं और उन्होंने सिया के भाई के ऊपर केस करने की धमकी दे दी है।
10 करोड़ के मानहानि का दावा करने की वह बात कह रहे हैं। सिया ने अपने सगे भाई साहिल को फंसाया है। वो यह कि अपनी शादी तो तोड़ी ही तोड़ी लेकिन साहिल के शादी के अरमान भी खत्म कर दिए। आज यह पता चला है कि सिया की जिस केतन से शादी होने वाली थी उसी केतन की बहन संजना अग्रवाल के साथ साहिल का रिश्ता तय होना था। यानी कि एक घर से बेटी जानी थी और उस घर से बेटी इनके घर में आनी थी। यही वजह थी कि जब यह लोग बाली ट्रिप पर जा रहे थे तो सिया और केतन तो अपने प्रीवेडिंग शूट के लिए जा रहे थे लेकिन साथ में साहिल और केतन की बहन संजना भी जा रही थी ताकि वह दोनों इस ट्रिप पर एक दूसरे को जान ले तो आकर इनका भी रिश्ता फिक्स हो जाए। लेकिन अब केतन के साथ सिया ने ऐसा कर दिया तो साहिल का रिश्ता तो टूट ही गया है। और तो और केतन की बहन से तो दूर की बात साहिल को असल में भी कोई लड़की मिल जाए तो बहुत बड़ी बात होगी क्योंकि परिवार को सिया के इस कांड से बहुत बदनामी मिली है।