तीन बार किया प्यार फिर भी कुंवारी है टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस कभी प्यार में मिला धोखा तो कभी खुद तोड़ लिया रिश्तों का सिलसिला 2 साल बाद टीवी पर कमबैक कर चारों तरफ छाई हुई है 40 की हसीना अफेयर से लेकर अकेलेपन की कहानी है बेहद दिलचस्प तो यह कहानी किसी और की नहीं टीवी की दुनिया के सबसे पॉपुलर सीरियल कुमकुम भाग्य की प्रज्ञा यानी कि श्रुति झा की है। साल 2014 से लेकर साल 2022 तक प्रज्ञा अरोड़ा बनकर घर-घर में पहचान बनाने वाली श्रुति झा की पूरी किस्मत सीरियल कुमकुम भाग्य से ही बदली।
इस शो ने ना सिर्फ श्रुति को खूब नाम, प्रेम और शोहरत दी बल्कि टीवी इंडस्ट्री के टॉप लेवल पर भी पहुंचा दिया। लेकिन अब 2 साल के लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर श्रति धमाकेदार कमबैक कर चुकी हैं। इस बार एक्ट्रेस ने अपने फैंस को नए शो तुम देना साथ मेरा के साथ बड़ा सरप्राइज़ दिया है।
और 2 साल के ब्रेक के बाद श्रति ने नए शो में शब्बीर अहूवालिया के साथ ही नई शुरुआत की है। जी हां, प्रज्ञा अरोड़ा और अभिषेक प्रेम मेहरा की आइकॉनिक जोड़ी तो सभी के दिलों पर राज करती है। सात सालों तक कुमकुम भाग्य में अभी और प्रज्ञा बनकर लोगों को एंटरटेन करने वाले शब्बीर और श्रुति का 2 साल बाद फिर से साथ आना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। 20 अप्रैल से ऑन एयर हुए शो को ऑडियंस की तरफ से 2 दिन में जबरदस्त रिस्पांस मिला है और फैंस की दीवानियत को देखकर यह तो साफ है
कि यह शो आने वाले दिनों में टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन के पायदान पर भी पहुंच जाएगा। लेकिन जहां एक तरफ श्रुति का करियर हमेशा ऊंचाइयों पर रहा, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही उलझी रही। बहुत कम लोग जानते हैं कि श्रुति झा 40 साल की हो चुकी हैं और आज भी कुंवारी हैं और इसकी वजह है एक्ट्रेस के अधूरे रिश्ते। जी हां, श्रुति को एकद नहीं बल्कि तीन-तीन बार प्यार हुआ। लेकिन हर बार उनका रिश्ता किसी ना किसी वजह से टूट गया। कभी उन्हें प्यार में धोखा मिला तो कभी एक्ट्रेस ने खुद ही रिश्तों को खत्म करना बेहतर समझा। उनका नाम कई लोगों के साथ जुड़ा लेकिन कोई भी रिश्ता मुकाम तक नहीं पहुंच पाया।
इंडस्ट्री में उनके अफेयर की चर्चा खूब रही लेकिन श्रुति ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट ही रखा। वायरल रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे पहले एक्ट्रेस का नाम टीवी एक्टर कुणाल करण कपूर के साथ जोड़ा गया। कहा जाता है कि दोनों का रिश्ता काफी गहरा था लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। कुणाल के बाद यह दावे किए जाते हैं कि श्रुति की जिंदगी में हर्षद चोपड़ा की एंट्री हुई। रिपोर्ट्स में दावे किए जाते हैं
कि लंबे वक्त तक दोनों एक दूसरे के साथ रिश्ते में रहे लेकिन किसी वजह से दोनों का रिश्ता टूट गया। यही नहीं खबरें तो यह भी वायरल होती है कि एक्टर अर्जित तनेजा और श्रति झा भी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों हमेशा एक दूसरे को अच्छा और खास दोस्त ही बताते हैं। तो अब 40 साल की उम्र में श्रुति झा पूरी तरह इंडिपेंडेंट और कॉन्फिडेंट है। वो सिंगल जरूर है लेकिन अकेली नहीं है। बहरहाल अब देखना दिलचस्प होगा कि कब तक श्रुति की जिंदगी में फिर से प्यार की एंट्री होती है और कब तक एक्ट्रेस घर बसाने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर करती हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई 24