Cli

मैं लीगल एक्शन लूंगा-सोशल मीडिया के लोगो पर क्यों बौखलाए शक्ति कपूर?

Uncategorized

अपनी निधन की फेक न्यूज़ सुनकर बौखला इस शक्ति कपूर कहा मैं लीगल एक्शन लूंगा। जी हां दोस्तों फिल्म फिल्मों में दमदार विलेन की एक्टिंग निभाने वाले लोकप्रिय एक्टर शक्ति कपूर की निधन की अफवाह इस वक्त तेजी से फैल रही है।

अब किसी से परेशान होकर एक्टर ने एक वीडियो बनाया है जिसमें पहले तो उन्होंने खुद को ठीक बताया है और फिर गलत अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की चेतावनी दी है।

शक्ति कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए अपने ठीक होने की खबर दी और फेक न्यूज फैलाने वालों को भी लताड़ा। उन्होंने कहा कि वह इसके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे। शक्ति कपूर ने फैंस से कहा कि वह एकदम ठीक हैं और लोगों से अपील की कि वो गलत जानकारी न फैलाएं।

वीडियो में एक्टर ने कहा, ‘सभी को नमस्कार, मेरी निधन की अफवाह पूरी तरह झूठी है। मैं स्वस्थ और खुश हूं। प्लीज इसे इग्नोर करें। मैं इसकी शिकायत करने जा रहा हूं। लेकिन यह ठीक नहीं है। यह अच्छा नहीं है।’ वीडियो में शक्ति कपूर शांत तो दिखे, पर उनके चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी।

साथ ही एक्टर ने इस बात पर जोर दिया कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग बेफिजूल की अफवाहें फैलाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए, खासकर किसी की मौत जैसे संवेदनशील मामलों में तो बिल्कुल नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *