Cli

“मैंने शाहरुख को सिखाया डांस, उन्होंने काट दिए मेरे सीन!” – पुनीत वशिष्ठ का बड़ा खुलासा

Uncategorized

साल 2000 में मंसूर खान ने शाहरुख खान स्टाइलर जोश को डायरेक्ट किया था। इसमें शाहरुख एक गैंग लीडर बने थे। वहीं पुनीत वशिष्ठ उनके साइड किक के रोल में थे। हालांकि पुनीत का कहना है कि वह शाहरुख को बहुत अच्छा एक्टर नहीं मानते। [संगीत] यही नहीं पुनीत ने उन पर जोश से उनके सीन्स काट देने के आरोप भी लगाए हैं। पुनीत ने ताल स्टाइल और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फिल्मों में काम किया है।

पिछले दिनों उन्होंने दिल से दिल तक की बातें चैनल पर एक इंटरव्यू दिया। उसमें पुनीत ने कहा कि वह शाहरुख के करियर को डाइससेक्ट कर सकते हैं। वो कहते हैं एक एक्टर का बेटा होने के नाते मैं शाहरुख खान को डाइससेक्ट कर सकता हूं। मैं उनको एक बहुत अच्छा एक्टर नहीं बोलूंगा लेकिन एक क्रिएटिव और एनर्जेटिक सुपरस्टार जरूर कहूंगा। एंटरटेनिंग बंदा है। यह जो फेस देखा उन्होंने एनर्जी और क्रिएटिविटी भरा हैट्स ऑफ। पुनीत का आरोप है कि जोश में काम करते वक्त उनके कई सीन्स फिल्म से काट दिए गए। वो कहते हैं जोश में काफी कुछ कट किया गया।

मैंने शाहरुख भाई को ट्रेन किया है डांस में। वो मेरी एनर्जी से वाकिफ थे। जब मंसूर खान शॉट लगाते तो शाहरुख 10 फीट की जंप मारते थे। मैं ऑटोमेटिकली जंप मारता था तो मेरी छलांग 14 फीट की होती। मेरे ऊपर ध्यान जा रहा था तो मेरे सीन काट दिए गए। मैं उनकी जगह होता तो शायद मैं भी यही करता। पर मुझे लगता है कि मैं वैसा हूं नहीं। हालांकि पुनीत यह भी एक्सेप्ट करते हैं कि उन्हें जोश से जो मिला उसकी तुलना में उन्होंने इस बात पर ज्यादा फोकस किया कि उन्होंने क्या खोया है। इसे वो अपनी नादानी भी बताते हैं। पुनीत के मुताबिक तब वो केवल 20 साल के थे।

इस कारण उनमें बचपना भी बहुत था। फिल्म से उनके सींस जरूर कटे मगर जोश की बदौलत ही उन्हें बहुत कुछ मिला। उस मूवी की वजह से लोग उन्हें आज भी प्यार करते हैं। इन सबके बावजूद पुनीत की यह शिकायत जरूर है कि फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें हमेशा साइडलाइन किया है।

उनकी मानें तो बॉलीवुड में ऐसी लॉबी बन गई थी जो उनके एनर्जी और टैलेंट को सामने नहीं आने देना चाहती थी। इस कारण उन्हें ढंग का काम नहीं मिला जिसकी वजह से उन्हें शराब की लत लग गई थी। मगर बाद में उन्होंने टीवी में काम करना शुरू किया और इस फॉर्मेट को करते हुए वह काफी खुश भी हैं। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई [संगीत] है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *