एक तरफ सनी देओल की बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हो रही। वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। आगरा और देहरादून में चल रहे प्रोटेस्ट में लोग सनी और प्रोड्यूसर आमिर खान के खिलाफ नारे लगा रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म ने पाकिस्तान और मुसलमानों के लिए सॉफ्ट कॉर्नर रखते हुए हिंदुओं को गलत ढंग से पेश किया है। लगे हाथ उन्होंने फिल्म पर बैन लगाने की मांग भी शुरू कर दी है। 18 अगस्त को आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड के मेंबर्स ने पन्ना सिनेमा के बाहर प्रोटेस्ट शुरू किया।
इस दौरान उन्होंने बंटवारा 1947 के पोस्टर्स और आमिर सनी की तस्वीरों को भी आग लगा दी। प्रदर्शन में लोगों ने आमिर खान मुर्दाबाद और सनी देओल मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए। यही नहीं उन्होंने जय श्री राम भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे स्लोगन भी कहे। प्रोटेस्ट कर रहे लोगों का दावा है कि बंटवारा 1947 में हिंदुओं को नेगेटिव ढंग से दिखाया गया है। वहीं मुस्लिमों को पॉजिटिव बताया गया है।
योगी यूथ ब्रिगेड का कहना है कि ऐसा प्रेजेंटेशन उन्हें मंजूर नहीं। इसलिए उन्होंने फिल्म को सिनेमाघरों से उतारने या उस पर पूरी तरह से बैन लगाने की मांग की है। देहरादून में भी 18 अगस्त को बंटवारा 1947 के खिलाफ प्रोटेस्ट शुरू हो गए। वहां हिंदू रक्षा दल ने न्यू एंपायर सिनेमा हॉल के बाहर जमकर हंगामा किया। इस वजह से थिएटर मैनेजमेंट को फिल्म के पोस्टर्स हटाने पड़ गए। प्रोटेस्टर का कहना है कि मूवी में पार्टीशन को जिस तरह से दिखाया गया जो पाकिस्तान को फेवर करता है। यही नहीं उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान पर इस कहानी के जरिए
जिहादी मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया। लोगों का कहना है कि आमिर ने यह फिल्म केवल पैसे के लिए बनाई है। लेकिन इसमें जिस तरह का कंटेंट है उसे देखते हुए उन्हें इसे केवल पाकिस्तान में ही रिलीज करना चाहिए था। लोगों का कहना है कि ऐसी फिल्म को उत्तराखंड और भारत में कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए अगर बंटवारा 1947 पर रोक नहीं लगाया गया तो वह अपना प्रोटेस्ट जारी रखेंगे।
जहां तक फिल्म की बात है 14 अगस्त को रिलीज हुई बटवारा 1947 को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है। सनी के अलावा इसमें प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और करण देओल जैसे एक्टर्स ने काम किया है। मूवी का बजट 120 से 150 करोड़ है। मगर बॉक्स ऑफिस पर यह केवल 43 करोड़ 29 लाख ही कमा पाई। इस कारण इसे साल की सबसे बड़ी डिजास्टर में से एक कहा जा रहा है। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? है हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।