इंडियास गॉट लेटेंट का पहला सीजन भारी विवाद के कारण बीच में ही बंद कर दिया गया था। लेकिन कुछ समय पहले समय रैना ने अपने स्टैंड अप स्पेशल समय रैना स्टिल अलाइव में बताया कि वो इसका सेकंड सीजन लाने वाले हैं। इस बार वो Netflix पर दिखेंगे।
रोचक बात यह है कि शो की पॉपुलैरिटी देखते हुए इस ओटीटी प्लेटफार्म ने अपना सबसे बड़ा नियम बदल दिया है। अब यह सीजन Netflix और YouTube दोनों पर एक ही साथ रिलीज़ होगा।
समय का दावा है कि ऐसा दुनिया में पहली बार होने जा रहा है। कुछ दिन पहले समय और Netflix ने अपने कोलैब पोस्ट में बताया था कि आईजीएल सीजन 2 Netflix पर आएगा क्योंकि पहला सीजन पूरी तरह YouTube पर था और काफी पॉपुलर भी इसलिए उनके फैंस इस बात से काफी नाराज हो गए थे। उन्होंने यह कहना शुरू कर दिया कि समय उनके साथ धोखा कर रहे हैं। लेकिन इस बीच Netflix ने एक प्रोमो रिलीज़ किया। उसमें समय, बलराज सिंह घई और शो पर दिखने वाले बॉडीगार्ड साथ में नजर आए। बातचीत के दौरान बलराज ने समय पर आरोप लगाया कि वो YouTube का लॉयल फैन बेस छोड़ पैसों के लिए ओटीटी पर जा रहे हैं।
बदले में समय ने बताया कि इंडियास गॉट लेटेंट सीजन 2 सिर्फ Netflix पर नहीं बल्कि YouTube पर भी आएगा। वो भी सेम दिन, सेम समय और सेम लेंथ के साथ। फर्क सिर्फ इतना है कि YouTube पर इसमें रैंडम एड्स नजर आएंगे। वहीं Netflix पर ऐसा कुछ नहीं होगा। हालांकि वहां लोगों को ऐप सब्सक्रिप्शन के लिए पैसे जरूर देने पड़ेंगे। इस प्रोमो के कुछ समय बाद समय ने अपने Instagram पर कुछ स्टोरीज भी डाली। उसमें उन्होंने बताया कि Netflix ने इंडियास गॉट लेटेंट सीजन 2 के लिए बड़ा एक्सेप्शन रखा है।
वो पहली बार एक ही शो को Netflix और YouTube पर साथ रिलीज़ कर रहे हैं। समय का दावा है कि ऐसा दुनिया में पहले कभी भी नहीं हुआ था। लगे हाथ उन्होंने यह भी बता दिया कि सीजन 2 का पहला एपिसोड 19 जून को शाम 7:00 बजे रिलीज़ किया जाएगा। वैसे तो उन्होंने अब तक इसके गेस्ट रिवील नहीं किए हैं।
मगर पिछले दिनों इंटरनेट पर वायरल हुए कुछ तस्वीरों को देखकर यही लग रहा है कि इसकी शुरुआत आलिया भट्ट और शरवरी के साथ होगी। दावा है कि वो अपनी अपकमिंग मूवी अल्फा को प्रमोट करने के लिए इंडियास गॉट लेटेंट पर आने वाले हैं।