Cli

सलमान खान को लेकर प्रीति जिंटा ने कह दी चौंकाने वाली बात, बयान ने मचाया बवाल!

Uncategorized

सलमान खान पर प्रीति जिंटा का बड़ा खुलासा। भाईजान पर यह क्या बोल गई डिंपल गर्ल? शूटिंग के दौरान में रही एक्ट्रेस। प्रीति का बयान हो रहा जबरदस्त वायरल। दबंग खान की पर्सनालिटी को लेकर खोले कई राज।

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का नाम सुनते ही जहां फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है, वहीं बॉलीवुड की एक ऐसी हसीना भी है जिन्हें सलमान से डर लगता था। जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा की जिन्होंने सलमान खान को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर शायद खुद दबंग खान भी हैरान रह जाएंगे।

आज दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन यह दोस्ती आसान नहीं थी। दरअसल प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वाइब को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके साथ कुणाल खेमू, वंशिका धीर और स्पर्श श्रीवास्तव जैसे कमाल के एक्टर्स भी नजर आएंगे। खास बात यह है कि कुणाल खेमू ने फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ इसका डायरेक्शन भी किया है।

फिल्म की टीम इन दिनों जोर शोर से प्रमोशन में जुटी हुई है। इसी बीच एक इंटरव्यू में प्रीति ने अपनी और सलमान खान की बॉन्डिंग को लेकर दिलचस्प किस्सा शेयर किया। इंटरव्यू के दौरान सभी कलाकारों से एक मजेदार सवाल पूछ लिया गया कि करियर में किस कलाकार के साथ अपनी वाइब मैच करना सबसे मुश्किल रहा। यानी कि किसके साथ शुरुआत में तालमेल बैठाने में वक्त लगा?

लेकिन बाद में बॉन्डिंग शानदार हो गई। सवाल सुनते ही प्रीति ने बिना ज्यादा सोचे सलमान खान का नाम ले लिया। डिंपल गर्ल ने बताया वैसे तो उनकी लगभग सभी के साथ अच्छी बनती है लेकिन सलमान खान को लेकर उनके मन में शुरू से ही थोड़ा डर था। प्रीति ने कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि आखिर ऐसा क्यों था। लेकिन वह सलमान से थोड़ा डरती थी। यही वजह थी कि उनके साथ कंफर्टेबल होने में उन्हें थोड़ा समय लगा। लेकिन अब कहानी पूरी तरह बदल चुकी है। प्रीति के मुताबिक अब वो सलमान को परिवार की तरह मानती हैं और दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं। इसी बातचीत में सलमान खान का जिक्र आते ही कुणाल खेमू से उनके शो अलायंस और सलमान के पॉपुलर शो बिग बॉस को लेकर भी सवाल किया गया।

हाल ही में खत्म हुए अलायंस शो में कुणाल होस्ट के तौर पर नजर आ रहे थे। जबकि सलमान के छोटे भाई सोहेल खान भी इस शो का हिस्सा थे।

इस पर कुणाल ने कहा कि सलमान एक दिग्गज हैं और उनके पास सालों का एक्सपीरियंस है। साथ ही उन्होंने अफसोस जताया कि जब सलमान शो पर आए तब वह वहां मौजूद नहीं थे। एक्टर ने यह भी कहा कि अगर उनकी मुलाकात सलमान से होती तो उन्हें काफी अच्छा लगता। वहीं बिग बॉस के लिए कुणाल ने सलमान को शुभकामनाएं भी दी। प्रीति जिंटा की फिल्म वाइब की बात करें तो यह एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्म है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भी एक्साइटमेंट बनी हुई है।

फिलहाल प्रीति जिंटा का सलमान खान को लेकर दिया गया बयान चर्चा का विषय बन गया है। फैंस भी हैरान हो रहे हैं कि इतनी अच्छी दोस्ती डर जैसे एहसास से शुरू हुई। लेकिन अब दोनों में परिवार जैसा प्यार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *