जेल में डालो सलमान खान किस पर आग बबूला हुए सलमान? किसके खिलाफ कानून बनाने की सलमान ने की मांग? किस पर फूटा सलमान खान का गुस्सा? सख्त कानून बनाओ सलमान ने उठाई आवाज। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने दबंग अंदाज के लिए जाने जाते हैं और वह अक्सर ही हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं।
फिर चाहे पैप्रा जी की घटिया हरकतें हो या फिर सोशल मीडिया पर एक्टर्स की ट्रोलिंग हो। सलमान ने बीते दिनों कैटरीना कैफ और भाई सोहेल खान की पर ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई थी। वहीं अब एक और बड़े मुद्दे पर सलमान खान ने अपनी आवाज उठाई है और सख्त कानून बनाने की मांग की।
दरअसल सलमान खान ने बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार एपिसोड में का गलत इस्तेमाल करने वालों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने इसको लेकर सख्त वार्निंग दे डाली। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इससे मासूम लोगों की इमेज पर गलत असर पड़ता है और फेक कंटेंट को लेकर भी सलमान ने चिंता जाहिर की।
ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही गई। सलमान खान ने गुस्से में कहा, किसी ने आपकी वॉइस लेकर डब कर दी और किसी को दे दी। आपको पता है कि यह लोग क्या कर रहे हैं। यह एआई वीडियो बना रहे हैं। यहां तक कि इन फर्जी वीडियोस में भी मैं भी हूं। देखने में बिल्कुल रियल लगते हैं। सलमान ने आगे कहा। कुछ लोग जिन्हें नहीं पता कि यह है। वो इसे यह सोचकर पोस्ट कर देंगे कि सलमान खान वहां मौजूद थे। लेकिन जिन लोगों को यह बात पता है जिन्होंने यह वीडियो बनाए हैं वो किस तरह के लोग हैं।
अब ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे डाला जाना चाहिए। जब तक इनमें से एक-दो दो लोग अंदर नहीं जाएंगे तब तक यह सब रुकने वाला नहीं है। बता दें सलमान खान ने लगातार सोशल मीडिया पर बढ़ रहे एआई के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता जाहिर की है और उन्होंने सख्त कानून और नियमों को बचाने की मांग भी की। उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर सेंसरशिप होनी चाहिए। मैं इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से उठाने जा रहा हूं। बीते दिनों भी सलमान खान ने कैटरीना के बढ़ते हुए वजन और भाई सोहेल खान की बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई थी।
उन्होंने जमकर अपना गुस्सा निकाला था और कहा था कि लोगों को पहले खुद को देखना चाहिए। बता दें कि कई बार सेलेब्स के गलत इस्तेमाल को लेकर आवाज उठा चुके हैं। इससे पहले रश्मिका मांदाना से लेकर आराध्या बच्चन और ऐश्वर्या राय और कई एक्ट्रेसेस के डी फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। जिसको लेकर सेलेब्स ने चिंता जाहिर की। सलमान खान ने भी अपनी पर्सनालिटी राइट्स के लिए दिल्ली
हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और याचिका दायर की थी कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स वेबसाइट बिना उनकी परमिशन के उनके नाम, फोटो, आवाज और पहचान का इस्तेमाल ना कर सके। वहीं इस वीकेंड का वार में सलमान खान ने काजी तौकीर को सपोर्ट किया और देने को लेकर रित तिवारी को जमकर फटकार लगाई। इसके अलावा सलमान ने गुल्लू और अम्रपाली दुबे को भी आड़े ।
बिग बॉस 20 के हालिया अपडेट के मुताबिक सोमवार के एपिसोड में 11 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हो सकते हैं। जिसके बाद शो का मजा दोगुना होने वाला है। और देखना काफी दिलचस्प होगा कि शो से इस हफ्ते कौन बाहर होगा।