Cli

गणपति बप्पा के दरबार में सलमान की इस हरकत पर बौखलाए लोग, मचा बवाल!

Uncategorized

बप्पा के रंग में रंगे सलमान एक नहीं दो नहीं तीन-तीन दरबारों में हुए नतमस्तक 20 सेकंड की वीडियो ने मचाई हलचल बप्पा के दर्शन के बाद सलमान ने आखिर ऐसा क्या किया वायरल वीडियो देख क्यों तड़पा फैंस का दिल जी हां सामने आया है महज 20 सेकंड का एक वीडियो और इस छोटे से वीडियो ने सलमान की फैन आर्मी के दिलों में एक बार फिर वो कसक जगा दी है जिसे शायद भाईजान के फैंस लंबे वक्त से अपने दिल में दबाए बैठे हैं।

आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है जिसने फैंस को इमोशनल कर दिया है? तो चलिए आपको बताते हैं। सलमान खान के फैंस के दिलों में दर्द उठने की वजह है यह नजारा। वायरल वीडियो में सलमान दो नन्हे मुन्ने बच्चों पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। कभी उन्हें बड़े प्यार से निहारते हैं तो कभी उनसे हाथ मिलाने की कोशिश करते हैं और फिर बच्चों को फ्लाइंग किस देकर अपना प्यार जताते हैं। नन्हे बच्चों को देखकर सलमान का यह अंदाज ऐसा है जैसे पल भर के लिए भाईजान भी बच्चा बन गए हो। और अब इसी वीडियो को देख सलमान के फैंस तड़प उठे हैं।

दरअसल 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर सलमान खान ने अपना दिन बप्पा के नाम कर दिया। पहले वो अपने भाई सोहेल खान के घर पहुंचे जहां उन्होंने पूरे परिवार के साथ बप्पा की आरती की। इसके बाद वह निकले अंबानीज के घर। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने भी हर साल की तरह गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर में बप्पा को विराजमान किया है। तो इस खास मौके पर तमाम बॉलीवुड सितारे एंटीलिया पहुंचे थे।

सलमान खान भी इन्हीं सितारों में से रहे। जिसके बाद उन्होंने रुख किया अपने करीबी दोस्त राहुल कनल के घर का। वायरल हो रहा यह वीडियो उसी दौरान का है जब बप्पा के दर्शन करने सलमान अपने करीबी दोस्त राहुल कनल के घर पहुंचे।

बाद में राहुल सलमान को अपने घर से बाहर तक छोड़ने आए। राहुल ने गोद में अपने दोनों बेटों को भी पकड़ा हुआ था। सामने आई वीडियो में आप देख सकते हैं कि गाड़ी में बैठने से पहले सलमान राहुल के बेटों पर प्यार लुटाने लगे। सलमान बेहद प्यार से दोनों बच्चों को देखते हैं और फिर फ्लाइंग किस कर उन पर प्यार लुटाते हैं।

सलमान बच्चों से हाथ मिलाने की कोशिश भी करते हैं। नन्हे मुन्ने मासूम बच्चों के साथ सलमान के ये प्यार भरे पल कैमरे में भी कैद हो गए जिसे देखकर फैंस इमोशनल हो गए और अलग-अलग रिएक्शंस देने लगे। एक फैन ने कमेंट किया है कि काश वक्त पर शादी कर लेते। इनके अपने भी ऐसे ही बच्चे होते। एक और ने अफसोस जताते हुए लिखा शादी करते तो हर जगह अकेले नहीं जाना पड़ता।

वहीं एक फैन ने तो यह भी लिख दिया कि सलमान दूसरों के बच्चों को इतना प्यार करते हैं तो अपने बच्चों के लिए क्या-क्या कर जाते। कैमरे में कैद हुआ भाईजान का यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इस छोटे से मोमेंट में भी सलमान के पिता बनने की अधूरी ख्वाहिश ढूंढ रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि सलमान खान अलग-अलग इंटरव्यूज में पिता बनने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। हालांकि उनकी ये इच्छा अभी तक पूरी नहीं हुई है। चंद महीनों बाद 61 साल के होने जा रहे सलमान ने शादी नहीं की है और ना ही उन्होंने कोई बच्चा गोद लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *