फिल्मों की शूटिंग के दौरान कई बार एक्ट्रेस को जान का चौकी उठना पड़ता है कई बार एक्ट्रेस की जान जाते-जाते बचती है ऐसे किस्से भी हमने सुनी, हाल ही में दबंग सलमान खान ने अपने जीवन का एक ऐसा ही किस्सा सुनाया है जिसमें उनकी जान जाते हुए बार-बार बची है।
एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने इस किसी का जिक्र करते हुए बताया एक बार हम उडुपी में फिल्म ‘जागृति’ की शूटिंग कर रहे थे. वहां एक 80 फुट ऊंचा पहाड़ था, जिसका बीच का हिस्सा बाहर निकला हुआ था. जब मैंने उसे नीचे से देखा, तो मुझे लगा कि मैं यह कूद सकता हूं.’
उन्होंने कहा पहले क्या होता था कि हमें छलांग लगाने या कूदने के लिए एक-दो बक्से दिए जाते थे, लेकिन ये तो सच में एक ऊंचा पहाड़ है जहां से हमें छलांग लगानी थी. इसलिए, मेकर्स ने मेरे लिए कई बक्स की तीन परतें लगाईं, फिर उसके ऊपर एक गद्दा बिछाया.’इसके बाद एक्टर ने पूरी तैयारी कर ली . वहां पहुंचकर नीचे देखा तो मुझे बक्से दिखाई नहीं दे रहे थे, क्योंकि पहाड़ का बीच का हिस्सा बाहर निकला हुआ था. दूर से देखा तो उस ऊंचाई से वो माचिस की डिब्बी जैसे लग रहे थे.’
सलमान खान ने आगे कहा, ‘लेकिन फिर भी मैं वहां दौड़ा और आगे बढ़ा. इस बीच कंकड़-पत्थरों पर मेरा पैर फिसल गया. इस दौरान मेरे बाल पहाड़ की चट्टान से हल्के से टकरा गए और मैं नीचे गिर गया