सलमान खान और वॉर बेस्ड फिल्मों की आपस में लगता है बनती नहीं है। यही वजह है कि कुछ समय पहले वो करण जौहर के साथ फिल्म करने वाले थे द बुल वो फिल्म बंद हो गई और अब बैटल ऑफ गलवान में भी चेंजेस होते-होते पूरी फिल्म का मतलब ही बदल गया। यह फिल्म जो चाइना इंडिया के बैटल पर आधारित थी।
इस फिल्म में अब बड़े चेंजेस मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ने करवाए हैं। सलमान खान की इस फिल्म पर मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ने पहले ही शर्त रखी थी कि फिल्म को रिलीज़ करने से पहले हमसे तुम्हें इस फिल्म का अप्रूवल लेना पड़ेगा। तो बैटल ऑफ गलवान के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने बैटल ऑफ गलवान फिल्म बनाई और उसके बाद मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस को फिल्म दिखाई।
मिनिस्ट्री ऑफ़ डिफेंस की तरफ से कहा गया कि इस वक्त इंडिया चाइना के रिश्ते ठीक है और उस टाइम पर इस तरह की फिल्म का आना ठीक नहीं है। यही वजह है कि अब इस फिल्म का सब्जेक्ट ऐसा होना चाहिए जिसमें गलवान का जिक्र भी ना हो और चाइना का भी जिक्र ना हो। जिसके बाद फिल्म की टीम को फिल्म की पूरी कहानी को चेंज करना पड़ा है और रियल इंसिडेंट पर आधारित नहीं बल्कि यह स्टोरी पूरी तरह से एक फिक्शनल कहानी बन गई है।
अब जो चेंजेस मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस की तरफ से बताए गए हैं उन चेंजेस के लिए शूटिंग फिर से करनी पड़ी है। फिल्म का 40% हिस्सा नया शूट करना पड़ा है। इसमें एक रोमांटिक स्टोरी डाली गई है और जो वॉर वाला जो प्लॉट है उसे भी बदला गया है। उससे चाइना हटाया गया है। फिल्म का नाम चेंज हुआ था कुछ समय पहले। यह तो हमने आपको बताया ही था कि कैसे बैटल ऑफ गलवान अब मातृभूमि फिल्म बन गई है। लेकिन अब फिल्म का पूरा प्लॉट भी चेंज हो गया है।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर मिनिस्ट्री ऑफ़ डिफेंस ने इस फिल्म पर रोक लगाई क्यों थी? तो रीज़न यह है कि बैटल ऑफ गलवान एक बहुत ही कंट्रोवर्शियल बैटल था। चाइना का कहना है कि गलती इंडिया की थी। वहीं इंडिया का कहना है कि गलती चाइना की थी। दोनों अपनी-अपनी तरफ की अलग कहानियां बताते हैं। ऐसे में कोई कॉमन पॉइंट इस बैटल का है ही नहीं।
साथ ही इस वक्त चाइना के साथ इंडिया के रिश्ते अच्छे चल रहे हैं। ऐसे में भारत बिल्कुल नहीं चाहता है कि चाइना के खिलाफ कोई ऐसी फिल्म बनाई जाए। फिल्म का जब टीजर आया था तब भी चाइना में इस फिल्म को काफी अपोज किया गया था।जिसके बाद मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस एक्टिव हो गई और उन्होंने इस फिल्म को पूरी तरह से बदलने के लिए कहा। यही वजह है कि सलमान खान और अपूर्व लाखिया ने मिलकर अब इस फिल्म को पूरा नया ढांचा पहनाया है और अब यह फिल्म ना चाइना के साथ बैटल पर आधारित है ना ही गलवान पर आधारित है। यह तो एक फिटिशियस वॉर बेस्ड फिल्म बन कर रह