Cli

सलमान खान का दांव पड़ा उल्टा ! डराने निकले थे, खुद ही फंस गए खेल में

Uncategorized

काला हिरन नाम की फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ जिस पर सलमान खान ने लीगल एक्शन लिया और सलमान की टीम की तरफ से कहा गया कि यह फिल्म जो है सलमान की छवि को खराब करने की नियत से बनाई गई है और यह मामला जो है कोर्ट में है तो कोर्ट केस को बिगाड़ सकता है। अब इस पर जवाब देते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने कहा है कि ना तो मैं कह रहा हूं कि यह सलमान खान की बायोपिक है

और ना ही पोस्टर में मैंने कहीं भी सलमान का नाम या सलमान की फोटो यूज की है। साथ ही जहां तक बात है सलमान और काला हिरण केस की तो यह प्रूफ है लीगल कि सलमान खान को काला हिरण केस में दोषी पाया गया था। लोअर कोर्ट ने उन्हें सजा भी सुनाई थी जो सजा उन्होंने जेल में काटी भी। हां, अभी वह बाहर है क्योंकि उन्होंने हाई कोर्ट में अपील किया है। यह मामला हायर कोर्ट में सुना जा रहा है और सलमान खान बेल पर बाहर है। यानी कि सलमान खान इस केस में एक्यूज़ तो है ही।

और कभी भी किसी फिल्म को बनाने से पहले अक्यूज से परमिशन नहीं ली जाती है। ठीक वैसे ही जैसे आरुषी तलवार केस में फिल्में तो बनी लेकिन उनके पेरेंट्स से या किसी और से परमिशन नहीं ली गई। अमित जानी ने कहा कि सलमान की टीम ने बिना होमवर्क किए ही जल्दबाजी में यह केस दर्ज कर दिया। अमित जानी के इस स्टेटमेंट के बाद सोशल मीडिया पर लोग यही कह रहे हैं कि सलमान खान की जो लीगल टीम है ऑफ कोर्स सलमान खान उसे मोटा पैसा देते होंगे क्योंकि वो सलमान खान की लीगल टीम है और बहुत ही गहराई तक वो सलमान खान की इमेज को मेंटेन करने की जिम्मेदारी लेती है।

लेकिन इस केस में क्या सलमान खान की लीगल टीम को यही समझ नहीं आया कि सलमान खान जो एक्यूज़्ड है केस में उसकी परमिशन की जरूरत नहीं है? क्या ऐसे ही टीम ने यह केस बना दिया? क्या सिर्फ अपनी बिलिंग को जारी रखने के लिए सलमान की टीम ने यह केस जबरदस्ती फाइल किया है क्योंकि अमित जानी ने तो कहा है कि वो इस केस को मरते दम तक लड़ेंगे। अभी तो सलमान ने लीगल नोटिस भेजा है। अगर फिल्म के टीज़ पर सलमान उन पर केस करते हैं तो वह सुप्रीम कोर्ट भी जाना पड़ा तो इस फिल्म को रिलीज़ करने के लिए वो सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।

इधर काला हिरण फिल्म के डायरेक्टर भरत श्री नेत ने कहा है कि इस तरह की फिल्में बनाने के लिए किसी की परमिशन की जरूरत नहीं है क्योंकि सब कुछ कोर्ट रूम में हुआ है जो सब जानते हैं। मैं तो यह दिखाना चाहता हूं फिल्म में कि इस केस में लॉयर इतना मजबूत था कि सलमान खान चाहे कितना ही बड़ा सुपरस्टार क्यों ना हो उसको भी केस लड़ने में पसीने आ गए और उन्हें सजा सुनाई गई। उन्होंने वो सजा जेल में काटी है। यानी कि अगर लॉयर मजबूत हो तो सामने कितना ही बड़ा ताकतवर इंसान क्यों ना हो जस्टिस और सच्चाई की ही जीत होती है। डायरेक्टर ने यह भी कहा कि हमारी लीगल टीम भी इतनी ही मजबूत है

तो अगर सलमान खान हम पर केस करते हैं तो हम इस केस को सुप्रीम कोर्ट तक भी लड़ेंगे लेकिन हमें यह फिल्म रिलीज़ करने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। तो कह सकते हैं कांटे की टक्कर हो गई है इधर सलमान खान वाले मामले में सलमान खान की जहां तक बात करें तो वह फिल्मों के शूट में बिजी रहते हैं वह अपना काम करते हैं उनकी लीगल टीम उन्हें जो कहती है वो सुनते हैं और हां ना करते हैं और सिर्फ साइन करके लेटर्स भेज देते हैं। अब यह देखना होगा कि इस केस में सलमान खान की जीत होगी या प्रोड्यूसर अमित जानी की जीत होगी और ब्लैक हिरन यानी कि काला हिरण फिल्म जो है वह रिलीज़ होकर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *