Cli

सलमान से पंगा लेकर फंसा सिंगर! एक गलती बहुत भारी पड़ गई?

Uncategorized

कहते हैं बॉलीवुड में रिश्ते और एहसान दोनों हमेशा याद रखे जाते हैं। लेकिन क्या हो जब एक ऐसा सिंगर और म्यूजिक कंपोजर जिसे करियर के शुरुआती दिनों में सुपरस्टार सलमान खान से बड़ा मौका मिला हो जिसकी जिंदगी में सलमान ने एक अहम रोल निभाया हो। वही सिंगर आज सलमान खान के खिलाफ खुलकर नाराजगी जाहिर कर दे और मामला भी ऐसा जिसके लिए सिंगर ने सीधे कह दिया कि मेरा क्रेडिट आखिर कहां है? जी हां, यह कहानी है बॉलीवुड के उस म्यूजिक कंपोजर की जिसने जिंदगी में सिर्फ सफलता ही नहीं देखी बल्कि डिप्रेशन का दर्द भी झेला।

जिसने एक वक्त पर अपने ही परिवार से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया था। और अब वही अमाल मलिक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है सलमान खान फिल्म्स। दरअसल सलमान खान के फिल्म हीरो को रिलीज हुए 11 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर सलमान खान फिल्म्स की तरफ से सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया गया था। लेकिन इस पोस्ट को देखकर सिंगर अमाल मलिक भड़क गए। अमाल ने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सवाल पूछा कि जिस गाने का इस्तेमाल किया गया है उसके असली क्रिएटर्स को आखिर क्रेडिट क्यों नहीं दिया गया? यानी जिस गाने पर आज भी लोग प्यार जुटाते हैं जिस गाने ने फिल्म की पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई उसी गाने के कंपोजर का नाम पोस्ट से गायब था और यही बात अमाल मलिक को बिल्कुल पसंद नहीं आई। अमाल ने नाराजगी जाहिर करते हुए यहां तक कहा कि उनका कमेंट डिलीट ना किया जाए बल्कि सलमान सर तक भी उनकी बात को पहुंचना चाहिए। बस फिर क्या था अमाल का यह कमेंट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।

लोग हैरान रह गए कि आखिर अमाल इतने नाराज क्यों है? लेकिन इसके पीछे एक लंबी कहानी है और इस कहानी का कनेक्शन खुद सलमान खान से भी जुड़ा हुआ है। दरअसल अमार मलिक के करियर में फिल्म हीरो बेहद खास रही है। साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था और फिल्म में सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। लेकिन फिल्म से ज्यादा जिस चीज ने लोगों के दिलों में जगह बनाई वो था इसका सुपरहिट गाना मैं हूं हीरो तेरा। इस गाने ने अमाल मलिक को एक अलग पहचान दिलाने में मदद की थी। अमाल इस गाने से बतौर कंपोजर जुड़े थे। खास बात यह भी रही कि इस गाने का एक वर्जन सलमान खान ने खुद गाया था।

जबकि दूसरा वर्जन अमाल के छोटे भाई अरमान मलिक की आवाज में था। यानी एक ही गाने से सलमान, अमाल और अरमान मलिक तीनों का एक खास कनेक्शन जुड़ गया था। खुद अमाल भी कई मौकों पर सलमान के सपोर्ट और अपने करियर में उनके योगदान के बारे में बात कर चुके हैं। लेकिन आज 11 साल बाद उसी फिल्म की एनिवर्सरी पोस्ट को लेकर अमाल का सलमान खान फिल्म्स पर इस तरह भड़कना हर किसी को हैरान कर रहा है। लेकिन दोस्तों अमाल मलिक की जिंदगी सिर्फ हिट गानों और स्टारम की कहानी नहीं है। उनकी जिंदगी के पीछे कई ऐसे दर्द छिपे हुए हैं

जिनके बारे में शायद ही उनके फैंस जानते होंगे। अमालिक बड़े म्यूजिक फैमिली से आते हैं। उनके पिता जब मालिक खुद म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं। वहीं उनके छोटे भाई अरमान मलिक आज देश के सबसे पॉपुलर सिंगर्स में गिने जाते हैं। संगीत उनके ब्लड में था लेकिन इसके बावजूद अमाल के लिए बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना आसान नहीं था। अमाल ने अपने करियर में कई शानदार गाने और म्यूजिक एल्बम्स दिए। लेकिन सफलता के पीछे अमाल ने कई मुश्किल दौर भी देखे हैं। उन्होंने खुद अपने डिप्रेशन और मेंटल स्ट्रेस के बारे में खुलकर बात की है। वहीं अमाल की जिंदगी का सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने परिवार से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया। उनके इस फैसले ने फैंस को हिला कर रख दिया था। उनके इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हुई थी। व अमाल के करियर में भी परेशानियां रही। उनकी पर्सनल लाइफ भी अक्सर चर्चा में रही है। आज अरमान मलिक 36 साल के हैं। वहीं उनके छोटे भाई अरमान मलिक की शादी हो चुकी है। अरमान की शादी के बाद जहां पूरा परिवार खुशियों में डूबा था।

वहीं फैंस ने अमाल से भी सवाल पूछा कि आखिर वो कब शादी करेंगे? लेकिन अमाल अब तक शादी के बंधन में नहीं बंधे हैं। उनकी लव लाइफ को लेकर समय-समय पर चर्चा होती रही है। लेकिन अमाल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा खुलासे नहीं किए हैं। और दोस्तों, हाल ही में अमाल ने अपने फैंस को एक और बड़ा झटका दिया था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया था। और अब सलमान खान फिल्म्स के पोस्ट पर अपनी नाराजगी जाहिर करके अमाल ने फिर दिखा दिया है कि उनके लिए अपने काम का सम्मान और सही क्रेडिट कितना जरूरी है। अब देखना होगा कि क्या सलमान खान फिल्म्स अमाल की इस नाराजगी पर कोई रिएक्शन देता है। क्या उनकी बात सलमान खान तक पहुंचती है और क्या 11 साल बाद हीरो के इस गाने को लेकर उठा यह विवाद जल्द ही खत्म हो जाएगा। लेकिन फिलहाल अमाल मलिक ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सिर्फ सुरों से ही नहीं बल्कि जरूरत पड़ने पर अपनी आवाज से भी लोगों का ध्यान खींचना जानते हैं। अब आप बताइए क्या अमाल मलिक का अपने गाने का क्रेडिट मांगना सही है? कमेंट में अपनी राय जरूर दीजिए और बॉलीवुड की ऐसी ही बड़ी खबरों, विवादों और सितारों की अनकही कहानियों के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल मत भूलिएगा। हाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *