सलमान खान का एक्स पर एक वीडियो सामने आया है जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. इस वीडियो में एक्टर का चेहरा झुर्रियों से भरा हुआ है. इसके बारे में एक यूजर ने पोस्ट कर लिखा कि सलमान खान की हालत धर्मेंद्र की तरह हो रही है. वहीं नेटिजेंस ने सलमान खान की हालत पर तंज भी कसा है. कुछ का कहना है कि ये दारू तो कुछ कहते हैं कि ये स्टेरॉयड का कमाल है.
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को लेकर दर्शकों के बीच सस्पेंस बना हुआ है कि आखिर ये फिल्म कब रिलीज होगी. पहले ये अप्रैल के महीने में रिलीज होने वाली थी. फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान था जिसे अब बदलकर मातृभूमि कर दिया गया है. सलमान खान की मूवी अगले महीने रिलीज हो सकती है. इस बीच इन दिनों एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो सलमान खान की हालत की चुटकी ले रहे हैं.
सोशल मीडिया एक्स पर सलमान खान का एक वीडियो दिख रहा है जिसमें एक्टर की हालत काफी बिगड़ी हुई नजर आ रही है. उनकी हालत इतनी खराब लग रही है कि पहली नजर में उन्हें पहचान पाना भी काफी मुश्किल है. वीडियो देखकर पहली नजर में आप भी धोखा खा जाएंगे.
क्या बिगड़ी सलमान खान की तबीयत?
गगन चौधरी नाम के शख्स ने इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें वो लिखते हैं कि उन्हें पहले समझ ही नहीं आया कि ये सलमान खान हैं लेकिन बाद में बॉडीगार्ड शेरा को देखने के बाद वो समझ कि ये सलमान भाई ही हैं. वो कहते हैं कि एक्टर की हालत धर्मेंद्र की तरह हो गई है. उनका इतना बुरा हाल हो गया है कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल है.
एक्स पर वायरल हुए इस वीडियो पर नेटिजेंस ने कमेंट कर चिंता जताई. वहीं कुछ लोगों ने उनकी चुटकी ली. एक यूजर ने लिखा, ‘ज्य़ादा दारू पीने से ऐसा ही होता है’. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये स्टेरॉयड का कमाल है’. अन्य यूजर लिखते हैं, ‘इसे इसके गुनाहों की सजा मिल रही है’.