दुबई शिफ्ट हुआ सलमान का दुश्मन, बनाया 1200 करोड़ का साम्राज्य। फिल्म रामायण से बना चर्चा का विषय। लाइफस्ट देख दंग रह गए लोग। फ्लॉप रहा बॉलीवुड करियर बिजनेस की दुनिया में मचाया धमाल। इन दिनों फिल्म रामायण की हर तरफ चर्चा हो रही है। रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, यश और रवि दुबे जैसे सितारों के साथ अब एक और नाम लोगों का ध्यान खींच रहा है और वो नाम है विवेक ओबरॉय का। फिल्म में विवेक विद्युत जीवा का किरदार निभा रहे हैं जो सुरपुणखा के पति थे।
लेकिन चर्चा सिर्फ उनके रोल की ही नहीं हो रही बल्कि उनकी करोड़ों की दौलत और शानदार बिजनेस साम्राज्य की भी हो रही है। लेकिन बहुत कम लोगों को यह पता होगा कि विवेक एक शानदार एक्टर ही नहीं बल्कि एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन भी हैं। विवेक ओबरॉय ने साल 2002 में फिल्म कंपनी से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके साथ-साथ यह युवा ओमकारा और शूट आउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी पहचान बनाई।
लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्होंने फिल्मों से ज्यादा बिजनेस की दुनिया में नाम कमाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज उनकी कुल संपत्ति करीब ₹10 करोड़ है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि विवेक का बिजनेस का सफर फिल्मों से नहीं बल्कि बचपन में ही शुरू हो गया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता और दिग्गज एक्टर सुरेश ओबरॉय बचपन से ही उन्हें बिजनेस की ट्रेनिंग देते थे। वह घर में कोई भी सामान लाते थे तो कहते थे कि इसे कैसे बेचना है
इसका पूरा प्लान बनाओ। इतना ही नहीं विवेक उस सामान को बेचने के लिए घर-घर भी जाते थे। उनका कहना है कि उन्होंने सिर्फ 10 साल की उम्र में बिजनेस की बेसिक बातें सीख [संगीत] ली थी। यही सीख उनके बहुत काम आई। कहते हैं उन्होंने सिर्फ 19 साल की उम्र में अपनी पहली कंपनी के लिए करीब $3 मिलियन की फंडिंग जुटा ली थी। कुछ ही साल बाद उन्होंने उस कंपनी को बेच भी दिया था और काफी ज्यादा प्रॉफिट भी कमाया था। आज विवेक का इन्वेस्टमेंट सिर्फ एकद बिजनेस तक लिमिटेड नहीं है।
उन्होंने रियलस्टेट, लैब, ग्रोन, डायमंड, एजुकेशन, टेक्नोलॉजी, एआई, लाइफस्ट और बेवरेज इंडस्ट्री जैसी कई अलग-अलग फील्ड्स में पैसा लगाया। उन्होंने बताया कि अब तक वह 30 से ज्यादा कंपनियों में इन्वेस्टमेंट कर चुके हैं और कई कंपनियों से शानदार प्रॉफिट भी कमा चुके हैं। उनके सबसे मशहूर बिजनेस में से एक है सॉलिटेरियो जो लैब ग्रोन डायमंड का ब्रांड है। विवेक ने इस कंपनी में इन्वेस्ट किया और इसे कई देशों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
इसके अलावा उन्होंने स्कॉटलैंड में प्रीमियम स्पिरिट ब्रांड रटलैंड स्क्वायर स्पिरिट्स में भी हिस्सेदारी खरीदी हुई है। इतना ही नहीं विवेक अब अपने परिवार के साथ दुबई में ही रहते हैं। कोविड के दौरान वो वहां गए थे। लेकिन वहां का माहौल और बिजनेस के मौके उन्हें बहुत ज्यादा पसंद आए। उन्होंने वहीं बसने का फैसला कर लिया। उनकी रियलस्टेट कंपनी BNMW डेवलपमेंट्स भी तेजी से आगे बढ़ रही है और अरबों डॉलर की प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट्स पर काम भी कर रही है। विवेक का कहना है कि उनके लिए एक्टिंग हमेशा पैशन रही है लेकिन बिजनेस उनकी असली ताकत है। और अब रामायण में उनके नए अवतार के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2