सलमान खान की मातृभूमि के सितारे भले ही गर्दिश में हो मगर सलमान तो सुर्खियों में बने ही रहते हैं। एक तरफ जहां सरकारी काट छांट ने मातृभूमि से जुड़े फैंस की उम्मीदें तोड़ दी हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी नई ऐड फिल्म सीरीज लोगों को बड़ी पसंद आ रही है। सुपरमनी यूपीआई के ऐड सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। कुछ लोग इनमें सलमान के नेचुरल स्वैग और विट की तारीफ कर रहे हैं।
तो कुछ लोग कह रहे हैं कि चंद सेकंड के विज्ञापन सिकंदर सहित उनकी पिछली कुछ एक फिल्मों से ज्यादा एंटरटेनिंग है। यह तीनों ऐड कमर्शियल हैं भी रियलिस्टिक। इनमें सलमान की उन बातों को शामिल किया गया है जिनके लिए वह काफी मशहूर या फिर यूं कहें कि बदनाम है। जैसे मनमौजी मिजाज और ऑन स्पॉट स्क्रिप्ट में बदलाव। इनमें सलमान किसी किरदार की तरह नहीं बल्कि बिल्कुल अपने ही रंग में नजर आ रहे हैं। उनकी बेधड़क अंदाज में जैसे उनको फैन फैन मानते हैं।
इनमें से एक ऐड में वो सुपरमनी को सुपरमैन बोल देते हैं और फिर रीटेक के बगैर ही डेजर्ट एटीवी पर साथ बैठी हीरोइन को लेकर शूट से निकल जाते हैं। Instagram पर उनके इस ऐड पर ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। द फिल्मी गाय नाम के एक यूजर ने लिखा भाई की शक्तियों का बिल्कुल सही इस्तेमाल। एक अन्य यूजर ने लिखा बेटर दन सिकंदर। रेडिट पर एक यूजर ने लिखा फाइनली कोई तो जानता है कि सलमान को कैसे प्रेजेंट करना है। एक यूजर ने लिखा अब भी भाई की कॉमिक टाइमिंग कमाल है राजन डीके फिल्म के लिए परफेक्ट।
मगर मुझे पक्का यकीन है कि ऐन वक्त पर वो इस फिल्म को भी रिजेक्ट कर देंगे। एक यूजर ने लिखा इतनी और ऐसी एक्टिंग सिकंदर में कर लेते तो मां कसम मजा आ जाता। कुछ सेकंड के ऐड में भाई का यह जलवा सही डायरेक्टर मिलने की देर है। बस फिर यह तोड़फोड़ मजा देंगे। किंग विंग धुरंधर वी विरंधर सब निपट जाएंगे। दूसरे हेड में सलमान कैमल ब्राउन शॉट्स में टकन की हुई ब्लू शर्ट और ब्लैक शेड्स पहने हुए हैं। वो दबंग के चुलबुल पांडे वाले अंदाज में बात कर रहे हैं। शॉट अप्रूव होते ही सलमान कहते हैं 40 साल से यही कर रहा हूं।
कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा मुझे एड्स बहुत पसंद आए। इन्हें बनाने वाले शख्स और भाई को सलू्यूट। एक और यूजर ने कमेंट किया सलमान की सुपर हीरो मूवी के लिए अच्छी तैयारी है। बहुत कम स्टार्स होते हैं जिन्हें लगातार कामयाब होते देखना लोग इतनी शिद्दत से चाचते हैं। सलमान वही शख्स हैं। एक सुर में लोग कह रहे हैं कि सलमान को सही डायरेक्टर की जरूरत है और फिर वो बॉक्स ऑफिस उन्हीं का है। बहरहाल फिलहाल तो उनकी मातृभूमि उलझी हुई है।इसकी रिलीज़ पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस निराशा के बीच वामसी पेडपुली वाली एक्शन फिल्म एसवीसी 63 फैंस के लिए उम्मीद की किरण की तरह है। सलमान 18 अप्रैल से इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में सलमान के ऑपोजिट नयनतारा को कास्ट किया गया है।अनिल कपूर, अरविंद स्वामी के भी इससे जुड़ने की खबरें हैं। इसके बाद सलमान राजन डीके की सुपर हीरो फिल्म करने की भी खबरें हैं। इन सबको लेकर जो भी अपडेट्स आते रहेंगे वो हम आप तक लाएंगे ही।