Cli

आरोपी से गवाह बने सचिन वाजे? सुशांत-दिशा मामले में आया नया मोड़

Uncategorized

कुछ दिन पहले हाईकोर्ट ने निर्देश दिया था कि दिशा सालियन मामले की जाँच सीबीआई करे और जितने भी आरोपी हैं, पुलिस उनसे पूछताछ करे। अब इस मामले में एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। एक प्रभावशाली व्यक्ति, जिसे अब तक आरोपी कहा जा रहा था, अब गवाह बनने के लिए तैयार हो गया है और वह जो विस्तृत जानकारी साझा करने वाला है, उसके सामने आने के बाद दिशा सालियन और सुशांत सिंह राजपूत को अपनी मौत के

6 साल बाद न्याय मिल सकता है। यह व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि सचिन वाजे हैं। अब तक सचिन वाजे का नाम एक आरोपी के रूप में ही सामने आ रहा था। दिशा सालियन के वकील ने कहा था कि जितने भी आरोपी हैं, उनमें सचिन वाजे का नाम भी शामिल है। लेकिन अब दिशा सालियन के वकील ने खुद मीडिया के सामने आकर यह खुलासा किया है कि सचिन वाजे ने दिशा सालियन मामले के लिए हमसे संपर्क किया है और उन्होंने कहा है कि मैं इस मामले में गवाह बनने के लिए तैयार हूँ। मेरे पास इस मामले से जुड़ी बेहद महत्वपूर्ण जानकारी है।

और सचिन वाजे ने यह भी कहा है कि दिशा सालियन और सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े 13 कत्ल हुए थे। मैं उन 13 कत्लों की विस्तृत जानकारी देने के लिए तैयार हूँ। ऐसा दावा दिशा सालियन के वकील ने किया है। इस खुलासे के बाद सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसक बेहद स्तब्ध हैं और एक बार फिर प्रशंसकों के मन में यह उम्मीद जाग उठी है कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ वाकई अन्याय हुआ था। यह एक कत्ल था। यह प्री-प्लॉर्ड यानी पहले से योजनाबद्ध तरीके से किया गया कत्ल था और सुशांत सिंह राजपूत कई लोगों को बेनकाब करने वाले थे।

वह बहुत बड़ा पर्दाफाश करने वाले थे। उससे पहले ही सुशांत को रास्ते से हटा दिया गया और इसकी शुरुआत दिशा सालियन को रास्ते से हटाने के साथ हुई थी। ये 13 कत्ल किसके हैं? इस खुलासे की पूरी डिटेल क्या है? यह तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा। सचिन वाजे ने सीधे तौर पर मीडिया के सामने आकर कुछ नहीं कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *