रेखा और मुकेश अग्रवाल की शादी 1990 में हुई थी। दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के बीच दूरी की खबरें सामने आने लगीं। अक्टूबर 1990 में मुकेश की ने पूरे फिल्म जगत को स्तब्ध कर दिया।
इस घटना के बाद सबसे ज्यादा चर्चा उस चिट्ठी को लेकर हुई, जिसे मुकेश ने छोड़ा था। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उसमें उन्होंने अपनी के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया था। कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया कि उन्होंने अपनी संपत्ति रेखा के नाम न छोड़ने की बात लिखी थी
और कहा था कि रेखा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं।मुकेश की मौत के बाद रेखा को मीडिया में काफी आलोचना का सामना करना पड़ा और उन्हें उनकी के लिए जिम्मेदार ठहराने वाली बातें भी सामने आईं। हालांकि, ऐसी बातों को साबित करने वाला कोई निष्कर्ष नहीं था। कुछ रिपोर्टों में यह भी उल्लेख है कि मुकेश मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे।