हाल ही में वोग अरेबिया को दिए एक इंटरव्यू में रेखा ने बताया कि मैं फिल्म करूं या ना करूं पर ये कभी मुझे छोड़ नहीं सकती. मुझे जिससे प्यार है, उससे जुड़ी कईं यादें मेरे पास हैं.
रेखा बताती हैं कि जब भी सही समय आएगा, तब मैं फिल्में जरूर करूंगी. मेरे लिए मेरी इमेज अलग है, पर फिल्मों में मेरी इमेज मुझे देखने वालों पर निर्भर करती है.
रेखा का कहना है कि “मैं वही चुनती हूं जहां मैं जाना चाहती हूं. मैं लकी हूं कि मेरे पास ये अधिकार है कि मैं जो चाहूं वो कर सकती हूं और जिसे ना कहना चाहूं कह सकती हूं.
इसी के साथ रेखा ने प्यार और दिल के रिश्तों पर भी बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके लिए प्यार कभी बदलता नहीं है, जब हो जाता है तो रहता है.
जब रेखा से पूछा गया कि अगर आप किसी से बहुत प्यार करते हो, तो क्या वो समय के साथ कम हो जाता है, तब उन्होंने बताया कि “ऐसा नहीं है एक बार रिश्ता बन गया, तो वो कभी नहीं टूटता. प्यार कभी कम नहीं होता, वो हमेशा रहता है.”