Cli

रश्मिका के साथ हुआ बड़ा हादसा, 6 हफ्ते आराम करने की मिली सलाह।

Uncategorized

रश्मिका मंदाना के साथ हुआ बड़ा हादसा। फिल्म की शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट। डॉक्टर ने दी छ हफ्ते बेड रेस्ट की सलाह। चिंता में आ गए पति विजय देवरकोंडा। फैंस कर रहे सलामती की दुआ। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी मुस्कान और दमदार एक्टिंग से दिल जीतने वाली रश्मिका मंदाना इस वक्त एक दर्दनाक हादसे की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। शूटिंग के दौरान एक ऐसा एक्सीडेंट हुआ कि एक्ट्रेस को तुरंत हॉस्पिटल ले जाना पड़ा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक चोट इतनी गंभीर है कि डॉक्टर्स ने उन्हें पूरे छ हफ्ते तक बेड रेस्ट और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी है। इस खबर के सामने आते ही फैंस की चिंता बढ़ गई है और सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी जल्द रिकवरी की दुआ कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार रश्मिका अपनी अपकमिंग फिल्मों रणबाली और मायसा की शूटिंग में बिजी थी।

इसी दौरान एक हाई इंटेंसिटी डांस सीक्वेंस फिल्माते समय उनके हिप में गंभीर चोट लग गई। दावा किया जा रहा है कि उनके हिप का टेंडन डिटच हो गया। इसका मतलब होता है मांसपेशी से अलग हो जाना। जिसके बाद सेट पर मौजूद टीम ने बिना देर किए उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया। हालांकि अभी तक रश्मिका या उनकी टीम की तरफ से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। डॉक्टर्स का कहना है कि इस तरह की चोट मामूली नहीं होती। मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसी इंजरी अक्सर प्रोफेशनल एथलीट्स या बेहद कठिन फिजिकल ट्रेनिंग करने वाले लोगों में देखने को मिलती है।

यानी कि फिल्मों में दिखने वाले शानदार डांस और एक्शन सींस के पीछे कलाकारों को कितनी मेहनत और रिस्क उठाना पड़ता है। यह हादसा उसका एक बड़ा एग्जांपल बन गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर्स ने रश्मिका को फिलहाल किसी भी तरह की शूटिंग डांस या हैवी फिजिकल एक्टिविटी से पूरी तरह दूर रहने की सख्त सलाह दी है।

अगले 6 हफ्ते तक उन्हें सिर्फ आराम पर ध्यान देने को कहा गया है। ऐसे में उनकी फिल्मों की शूटिंग और बाकी कमिटमेंट्स पर भी असर पड़ सकता है। कई बड़े प्रोजेक्ट्स का शेड्यूल अब आगे खिसकने की संभावना भी जताई जा रही है। एक्ट्रेस की चोट की खबर सामने आते ही उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर हजारों लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। कई फैंस ने लिखा कि फिल्मों से ज्यादा जरूरी उनकी सेहत है और उन्हें पूरी तरह ठीक होने के बाद ही काम पर लौटना चाहिए। हर कोई यही चाहता है कि उनकी हमेशा वाली मुस्कान जल्द वापस लौट आए।

रश्मिका की पर्सनल लाइफ भी पिछले कुछ महीनों से चर्चा का विषय बनी हुई है। फरवरी 2026 में उन्होंने विजय देवरकोंडा से शादी की थी और शादी के कुछ ही समय बाद वह दोबारा काम पर लौट आई थी। लगातार शूटिंग, डांस और एक्शन सींस के बीच अब यह हादसा उनके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस चोट का असर उनकी आने वाली फिल्मों के शेड्यूल पर भी पड़ सकता है। फिलहाल सबसे राहत की बात यह है कि रश्मिका डॉक्टर्स की निगरानी में है और उनका इलाज जारी है। हालांकि उनकी टीम की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *