बिसबेन से उड़ान भरकर न्यूजीलैंड के वेलिंगटन की ओर बढ़ा। एयर न्यूजीलैंड का एयरबस A321 अपनी मंजिल के बिल्कुल करीब था। आसमान में उड़ता यह विशालकाय प्लेन अपनी सामान्य यात्रा पूरी कर चुका था। और अब रनवे को छूने ही वाला था।
लैंडिंग में मिनटों का नहीं बल्कि महज कुछ ही सेकंड्स का फासला बचा था। नीचे वेलिंगटन शहर का रनवे दिखाई दे रहा था और यात्री अपनी बेल्ट बांधे उतरने की तैयारी में थे। लेकिन किसी को अंदाजा ही नहीं था कि हवाओं का एक खौफनाक बवंडर आसमान में उनका इंतजार कर रहा है। मौसम पहले से ही काफी था।
लेकिन असली खतरा तब पैदा हुआ जब विमान रनवे के बिल्कुल करीब पहुंचा। अचानक बिना किसी चेतावनी के एयरबस A321 विंडशियर की चपेट में आ गया। विंडशियर यानी हवा की दिशा और उसकी गति में अचानक होने वाला वह जानलेवा बदलाव जो बड़े से बड़े विमान का संतुलन एक झटके में बिगाड़ देता है।
एिएशन की दुनिया में इसे पायलटों के लिए सबसे माना जाता है। कॉकपिट के अंदर वार्निंग अलार्म गूंज उठे और कुछ ही पल में प्लेन हवा में पूरी तरह हिचकोले खाने लगा। विमान जमीन से महज कुछ ही फीट की ऊंचाई पर था। ऐसे मोड़ पर 1 सेकंड की देरी या जरा सी चूक एक बहुत बड़े हादसे में बदल सकती थी। हवाएं इतनी तेज थी कि विमान को सीधा रखना नामुमकिन सा होने लगा था।
परिस्थितियां पल-पल बदल रही थी और कॉकपेट में मौजूद पायलट के पास सोचने समझने का कोई वक्त नहीं बचा था। उन्हें जो भी फैसला लेना था वह सेकंड के 100वें हिस्से में लेना था। और ठीक इसी पल पायलट ने अपने सालों के अनुभव और पेशेवर सूझबूझ का परिचय दिया। विमान को रनवे पर उतारने का जोखिम उठाने के बजाय तुरंत लैंडिंग को रद्द करने यानी गो अराउंड का सख्त और सुरक्षित फैसला लिया। पायलटों ने इंजनों को पूरी दी, पावर बढ़ाई और रनवे से महज कुछ दूरी पर विमान का मुंह वापस आसमान की तरफ मोड़ दिया। तेज गर्जना के साथ एयरबस A321 ने तूफानी हवाओं को चीरते हुए एक बार फिर ऊपर की ओर उड़ान भरी।
यात्रियों के लिए वह पल सासे थाम देने वाला था। लेकिन पायलटों का यह एक फैसला सभी की जिंदगी की गारंटी बन गया। विमान को सुरक्षित ऊंचाई पर ले जाने के बाद ही क्रू ने राहत की सांस ली। वेलिंगटन का खतरनाक मौसम और हवाओं का यह मिजाज एिएशन में कितना खतरनाक हो सकता है। यह घटना उसकी जीती जागती मिसाल है। लेकिन एयर न्यूजीलैंड के पायलट ने सही वक्त पर जो फैसला लिया वो विमान में मौजूद सैकड़ों यात्रियों और क्रू मेंबर्स को नई जिंदगी दे गया।