Cli

जब राजीव वर्मा को लोग सचमुच समझने लगे सलमान का बाप!

Uncategorized

90 और 2000 के दशक में बॉलीवुड की लगभग हर बड़ी फिल्म में बापूजी या पिताजी का किरदार निभाने वाले सीनियर एक्टर राजीव वर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। उस दौर में उन्होंने इंडस्ट्री के कई बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया।

लेकिन सुपरस्टार सलमान खान के साथ उनका रिश्ता पर्दे पर कुछ ऐसा जमा कि लोग असल जिंदगी में भी उन्हें सलमान खान का पिता समझने लगे थे। अब इस पर उन्होंने रिएक्शन दिया है। दरअसल राजीव वर्मा का सलमान खान को लेकर दिया गया एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। एक हालिया पॉडकास्ट में एक्टर ने अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म मैंने प्यार किया से जुड़ा एक बेहद मजेदार और दिलचस्प किस्सा शेयर किया।

राजीव वर्मा ने बताया कि इस फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता का उनके जीवन पर ऐसा असर पड़ा कि आज भी लोग उन्हें सिर्फ और सिर्फ सलमान खान के पिता के रूप में याद करते हैं। जबकि उस दौर में सलमान खान को कोई जानता नहीं था। राजीव वर्मा ने अपने फिल्मी करियर में कई ऐसी फिल्मों में काम किया है जो आज इंडियन सिनेमा का इतिहास मानी जाती है। उन्होंने मैंने प्यार किया के अलावा हम साथ-साथ हैं। बीवी नंबर वन हम दिल दे चुके सनम चलते-चलते और रितिक रोशन स्टारर कोई मिल गया जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। पर्दे पर उनके संस्कारी पिता वाले किरदारों को दर्शकों ने इतना प्यार दिया कि वह उस दौर में डायरेक्टर्स की पहली पसंद बन गए थे।

खासकर सलमान खान के पिता के रूप में इनके रोल इतने स्वाभाविक होते थे कि दर्शक पर्दे की कहानी को ही सच मान बैठे थे। हाल ही में डियर जनरेशन को दिए एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में राजीव वर्मा ने सूरज बजातिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म मैंने प्यार किया की सफलता पर खुलकर बात की। फिल्म की सफलता और सलमान खान के पिता कहलाने वाले टैग पर रिएक्शन देते हुए राजीव वर्मा ने हंसते हुए कहा, “यह फिल्म आज भी दर्शकों के बीच उतना ही लोकप्रिय है जितना रिलीज के वक्त थी।”

इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल में थे और इसके बाद से आज तक मुझे सिर्फ और सिर्फ सलमान खान का बाप कहा जाता है। राजीव वर्मा ने इंडस्ट्री के उस दौर को याद करते हुए बड़ी बात कही जब मैंने प्यार किया की शूटिंग चल रही थी। उन्होंने बताया कि उस वक्त सलमान खान ने अपने करियर की शुरुआत की थी। आज लोग मुझे देखकर कहते हैं कि आप सलमान खान वाली फिल्म में पिता बने थे ना। लोग ऐसा तब कहते थे जब उस फिल्म की शुरुआत के समय सलमान खान को इंडस्ट्री में कोई जानता नहीं था। राजीव वर्मा के इस स्टेटमेंट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *