मां के निधन से टूटे राजीव खंडेलवाल। टीवी के सुजल का छलका दर्द। मां की मौत पर खुद को ठहराया गुनहगार। ओवेरियन कैंसर पर एक्टर ने की इमोशनल अपील। राजीव की दर्द भरी कहानी सुन भावुक हुए फैंस। जी हां, टीवी के सुपरहिट शो कहीं तो होगा में सुजल गरेवाल बनकर लाखों दिलों पर राज करने वाले एक्टर राजीव खंडेलवाल इस वक्त बेहद इमोशनल वजह से चर्चा में हैं। इस बार किसी शो या फिल्म की वजह से नहीं बल्कि अपनी मां को खोने का दर्द शेयर करते हुए राजीव ने हर किसी को इस वक्त इमोशनल कर दिया है।
चलिए बिना किसी देरी के आपको भी बताते हैं कि आखिर क्या [संगीत] है पूरा मामला। दरअसल राजीव ने हाल ही में रियलिटी शो तुम हो ना में अपनी मां की ओवेरियन कैंसर को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने जो कहा उसने वहां मौजूद लोगों की आंखें नम कर दी। एक्टर ने माना कि वह अपनी मां की बीमारी की शुरुआती लक्षणों को समझ नहीं पाए और आज भी खुद को कहीं ना कहीं उसका जिम्मेदार मानते हैं।
राजीव ने बेहद भारी दिल से कहा कि जब उनकी मां को लगातार पीट दर्द, पेट में सूजन और भूख कम लगने जैसी दिक्कतें हो रही थी, तब उन्हें समझ नहीं आया कि यह किसी बड़ी बीमारी के संकेत हो सकते हैं। उन्होंने कहा, मैं काफी हद तक खुद को गुनहगार समझता हूं। राजीव ने कहा कि अगर उस वक्त वह इन लक्षणों को गंभीरता से लेते तो शायद चीजें अलग हो सकती थी। उन्होंने देश की महिलाओं से खास अपील करते हुए कहा अगर लंबे समय तक पेट फूलना, [संगीत] गैस कम भूख लगना या पीठ दर्द जैसी समस्याएं बनी रहे तो उन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें।
इसके आगे उन्होंने बताया कि यह लक्षण लंबे समय तक रहे तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं। एक्टर ने यह भी कहा कि ओवेरियन कैंसर का समय रहते इलाज संभव है लेकिन जागरूकता बेहद जरूरी। अपनी बात कहते हुए राजीव कई बार भावुक नजर आए। राजीव ने आगे कहा कि मैं अपनी मम्मी का नहीं कर पाया लेकिन आप अपने आसपास की महिलाओं के लिए जरूर सोचिए। जानकारी के लिए आपको बता दें राजीव खंडेलवाल की मां का साल 2018 में ओवेरियन कैंसर की वजह से निधन हो गया था। उन्होंने करीब डेढ़ साल तक इस बीमारी से लड़ाई लड़ी।
मां के जाने के बाद राजीव पूरी तरह टूट गए थे और अब सालों बाद उन्होंने पहली बार उस दर्द को खुलकर सबके सामने रखा है। इसके अलावा इस पूरे एपिसोड में राजीव सिर्फ एक बेटे नहीं बल्कि एक जागरूक इंसान के तौर पर भी नजर आए। उन्होंने लोगों से कहा कि अक्सर महिलाएं अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं और परिवार की जिम्मेदारियों में खुद को पीछे रख देती हैं। लेकिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है।
राजीव के करियर की बात करें तो टीवी इंडस्ट्री में उन्होंने सुजल गरेवाल बनकर जबरदस्त पहचान बनाई। उनके और आमना शरीफ की जोड़ी आज भी टीवी की सबसे आइकॉनिक जोड़ियों में गिनी जाती है। टीवी के अलावा राजीव आमिर टेबल नंबर 21 शैतान और ब्लडी डैडी जैसे फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। फिलहाल राजीव खंडेलवाल का यह दर्द भरा बयान लोगों को सिर्फ भावुक ही नहीं कर रहा बल्कि महिलाओं की हेल्थ को लेकर जागरूक भी कर रहा है।