Cli

वो मुझे कचरा…राजेश खन्ना को लेकर इस एक्ट्रेस ने किया खौफ!नाक खुलासा,मचा बवाल!

Uncategorized

राजेश खन्ना फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पहले सुपरस्टार थे। लड़कियां उन पर जान छिड़कती थी। लेकिन इन रिटर्न क्या वो लड़कियों पर जान छिड़कते थे? क्या उन लोगों पर जान छिड़कते थे जो उन्हें चाहते थे या उन्हें कुछ मानते थे? वेल यह बात हमेशा एक चर्चा का विषय रही है। इस पर हमेशा डिबेट रही है। क्योंकि कई लड़कियों ने जिन्होंने राजेश खन्ना जी के साथ काम किया है। उन्होंने कहा वो एक बहुत अच्छे इंसान थे। बहुत भले इंसान थे।

बहुत ही डाउन टू अर्थ थे। वहीं कई ने यह भी कहा है कि राजेश खन्ना का स्टारडम उनके सर चढ़ जाता था और उनका स्टारडम का घमंड उनकी बातों में उनकी हरकतों में नजर आता था और ऐसा ही एक खुलासा राजेश खन्ना की साली यानी कि डिंपल कपाडिया की बहन सिंपल कपाडिया ने राजेश खन्ना को लेकर कहा था यह तक कह दिया था सिंपल कपाडिया ने कि राजेश खन्ना ने मुझे कचरे की तरह ट्रीट किया। आखिर सिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना को लेकर इतना कड़ा स्टेटमेंट क्यों दिया?

इसके पीछे एक कहानी है। कहानी यह है कि सिंपल कपाडिया जो खुद भी एक एक्ट्रेस थी, वह राजेश खन्ना के साथ अनुरोध नाम की फिल्म कर रही थी। शक्ति समानता की यह फिल्म थी। उन्होंने कहा कि मेरे करियर की इनिशियल फिल्म थी और मैं बहुत ही नर्वस थी। लेकिन राजेश खन्ना ने मुझे जरा भी मदद नहीं की। ना ही मेरे साथ डायलॉग रिहर्स किए। बिल्कुल मदद नहीं की। नॉन कोऑपरेटिव वह रहे थ्रूउ फिल्म। एक दिन तो ऐसा हो गया कि मुझे रोना आ गया सेट पर। तब शक्ति समानता ने मुझे रोते हुए देख लिया और उन्होंने जाकर राजेश खन्ना को खरी-खरी सुनाई यह कहते हुए कि भले ही तुम एक बड़े सुपरस्टार होगे लेकिन यह तुम्हारी साली है और यह इसकी पहली फिल्म है। थोड़ा सा रुख अपना नरम करो इसके प्रति। शक्ति समानता ने यह भी कहा कि मेरे सेट पर यह न्यू कमर है और मेरे सेट पर न्यू कमर्स को अच्छी तरह ट्रीट किया जाता है रिस्पेक्ट के साथ।

तो आपको भी मेरे सेट पर यही करना होगा। राजेश खन्ना के पास कोई ऑप्शन नहीं था। उन्हें वही करना पड़ा जो शक्ति समानता ने कहा। सिंपल कपाड़िया ने यह भी कहा कि राजेश खन्ना के साथ काम करना उनके लिए काफी ऑकवर्ड था क्योंकि वह उन्हें अच्छे से जानती थी और सेम इंसान को कैमरा पर इतना डिफरेंट देखना बहुत अजीब लगा था।

तो इस तरह की कुछ बात डिंपल कपाड़िया की बहन सिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना को लेकर कही थी। जहां राजेश खन्ना के साथ सिंपल के ऐसे रिश्ते थे, वहीं डिंपल कपाडिया के साथ सिंपल के रिश्ते बहुत अच्छे थे। इतने अच्छे कि सिंपल की डेथ के बाद डिंपल कपाडिया ने सिंपल के बेटे करण कपाडिया को भी फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च करने की जिम्मेदारी खुद उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *