Cli

राजेश खन्ना की इस फिल्म को देखते ही कई मां-बाप ने बदल डाली अपनी वसीयत?

Uncategorized

सुपरस्टार राजेश खन्ना इंडस्ट्री में हिट की गारंटी रहे हैं। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्म में काम किया है। लेकिन साल 1983 में उन्होंने एक ऐसी फिल्म की थी जिसमें उनके बेटे का नेगेटिव रोल देखकर उस दौर में मां-बाप ने अपनी वसीयत तक बदल डाली थी। दोस्तों वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा।

तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं। फिल्मों में हीरो हमेशा से ही विलेन को टक्कर देते नजर आए हैं। राजेश खन्ना की एक फिल्म में तो उनके बेटे का रोल देखकर लोगों ने अपने बच्चों के प्रति अपना नजरिया ही बदल लिया था। फिल्म में बेटे की भूमिका में नजर आया यह एक्टर इंडस्ट्री में विलिलेन बनकर छा गया था। बतौर विलेन इस एक्टर ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। दोस्तों, एक्टिंग की दुनिया में गुलशन ग्रोवर एक जाना पहचाना चेहरा है। अपने करियर में उन्होंने ज्यादातर नेगेटिव रोल ही निभाए हैं।

जितेंद्र की फिल्म मां में निभाया उनका गुल्लू गोली का रोल भी लोग आज तक नहीं भूल पाए हैं। लेकिन साल 1983 में आई फिल्म अवतार में तो उन्होंने एक ऐसे बेटे की भूमिका निभाई थी, कि लोगों ने अपने बच्चों से उनका मालिकाना हक ही छीन लिया था। गुलशन ग्रोवर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों में एक से बढ़कर एक रोल निभाए हैं, जो कभी भुलाए नहीं जा सकते। गुलशन ग्रोवर के विलेन के रोल हमेशा से यादगार रहे हैं। लेकिन कैरियर में उन्होंने एक रोल ऐसा भी निभाया

कि लोगों की सोच ही बदल गई थी। इस फिल्म को देखने के बाद कई बुजुर्ग दंपत्तियों ने अपनी वसीयत तक बदल डाली थी। जो संपत्ति उन्होंने अपने बच्चों के नाम की थी, वह भी वापस ले ली थी। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने धमाल मचा दिया था। फिल्म में राजेश खन्ना और सबाना आजमी लीड रोल में नजर आए थे। साल 1983 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म अवतार में राजेश खन्ना के रोल को काफी पसंद किया गया था। मोहन कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बूढ़े माता-पिता की कहानी दिखाई गई थी कि कैसे मां-बाप के बूढ़े होने के बाद बच्चे मां-बाप के प्रति अपना नजरिया बदल लेते हैं।

दरअसल इस फिल्म में अवतार किशन यानी राजेश खन्ना और राधा किशन उर्फ सबाना आजमी को उनके बेटे उनके बुरे हाल पर छोड़ देते हैं। लेकिन बूढ़ा अवतार हार नहीं मानता है और बिजनेस शुरू करता है। फिल्म में गुलशन ग्रोवर ने राजेश खन्ना के बेटे का रोल प्ले किया था। 1983 में आई फिल्म अवतार का प्रभाव लोगों पर इस कदर हुआ कि इस फिल्म को देखने के बाद भारत में कई बुजुर्ग दंपत्तियों ने अपने घर के मालिकाना हक को वापस ले लिया। जिन्होंने अपने घर का स्वामित्व अपने बच्चों को दे दिया था। उन्हें डर था कि उनके बच्चे उनके साथ भी वही कर सकते हैं जो इस फिल्म में राजेश खन्ना और सबाना आजमी के बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ किया था। इस फिल्म में राजेश खन्ना, सबाना आजमी के अलावा ए के हंगल, सचिन पिलगांवकर, सुजीत कुमार, राजन ग्रेवाल, प्रीति सप्रू जैसे कई एक्टर एक्ट्रेसेस ने बेहतरीन अभिनय किया था। तो दोस्तों, आज का यह वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय बाय टेक केयर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *