पीएम मोदी ने राजस्थान में देश की पहली ग्रीन फील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी का उद्घाटन किया। इसे भारत के ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल सेक्टर के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
9 मिलियन मीट्रिक टन प्रतिवर्ष वाली इस ग्रीन फील्ड रिफाइनरी को ₹79,450 करोड़ से ज्यादा की लागत से तैयार किया गया है।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रिफाइनरी हजारों लोगों को रोजगार देगी जो आत्मनिर्भर होने की दिशा में एक बड़ाकदम है। आज का दिन साक्षी है कि बीजेपी सरकारें परियोजनाओं को सिर्फ शिलान्यास करके नहीं छोड़ती है।
बल्कि हम उन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए भी दिन रात एक कर देते हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरातके सारनंद पहुंचे। जहां उन्होंने देश के तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया।