नेपाल में आई ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। वहां हालात इस वक्त बेहद मुश्किल हैं और ऐसे में बॉलीवुड के दो सितारे अपने-अपने अंदाज में नेपाल के लोगों के साथ खड़े दिखाई दिए हैं।
जी हां, हम बात कर रहे हैं सोनू सूद और मनीषा कोयराला की। अब सोनू सूद को तो आप जानते ही हैं। जब भी कहीं मुसीबत आती है, सोनू लोगों की मदद के लिए आगे आने वाले सितारों में से सबसे आगे नजर आते हैं।
इस बार भी उन्होंने नेपाल के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर ऐसा मैसेज दिया जिसने लोगों का दिल छू लिया। सोनू ने लिखा कि नेपाल आप अकेले नहीं हैं। उन्होंने मदद का भरोसा देते हुए कहा कि वह खाना रहने की जगह और लोगों को दोबारा अपनी जिंदगी खड़ी करने में मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं।
यानी एक बार फिर सोनू सूद सिर्फ बातें करते नहीं बल्कि मदद का हाथ बढ़ाते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस पूरे मामले में एक और बॉलीवुड कनेक्शन है और वह है मनीषा कोयराला। मनीषा का नेपाल से रिश्ता बेहद खास है क्योंकि उनका जन्म नेपाल में ही हुआ है। इसीलिए जब अपने ही देश में इतनी बड़ी तबाही की तस्वीरें सामने आई तो उनका दर्द भी सोशल मीडिया पर साफ नजर आया। मनीषा ने बाढ़ से हुई की तस्वीरें शेयर की और बस दो शब्दों में लोगों से अपील कर दी। नेपाल के लिए प्रार्थना करो। उनका यह छोटा सा मैसेज भी काफी कुछ कह गया। अब बात करें नेपाल में हुए नुकसान की तो तस्वीरें वाकई परेशान करने वाली हैं। बाढ़ की वजह से कई इलाकों में भारी तबाही हुई है।
सैकड़ों लोग प्रभावित हैं और बड़ी संख्या में लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 157 लोगों की की पुष्टि हो चुकी है। जबकि करीब 400 लोग अब भी लापता हैं और इनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। शुरुआती जानकारी में करीब 105 भारतीयों के लापता होने की बात भी सामने आई है।
यानी हालात कितने गंभीर हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। लेकिन ऐसे समय में भारत की तरफ से भी नेपाल के लिए मदद भेजी जा रही है। भारत ने राहत सामग्री और मेडिकल सहायता पहुंचाना शुरू कर दी है। एक तरफ सोनू लोगों की मदद का भरोसा दे रहे हैं तो दूसरी तरफ मनीषा अपने देश के लोगों के लिए दुआ मांग रही है।
फिलहाल नेपाल में रेस्क्यू और रिलीफ जारी है और हर किसी की कोशिश यही है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके। कभी-कभी स्टारडम सिर्फ कैमरे के सामने चमकने का नाम नहीं होता। असली स्टार वही होता है जो किसी की मुश्किल घड़ी में उसके साथ खड़ा हो। और इस वक्त सोनू सूद और मनीषा कोयराला नेपाल के लिए यही किया है।