नेपाल में आया अपने पीछे बर्बादी छोड़ गया। हर तरफ कीचड़ और मलबा है। लेकिन अब इसी कीचड़ और मलबे से पैसा, सोना, चांदी और कीमती चीजें निकालने की होड़ मच गई है। नेपाल से आई कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इनमें कुछ जगहों पर लूट हो रही है तो कई जगहों पर मिसाल पेश की जा रही है। सबसे पहले आप इस l। नेपाल में के दौरान भोटेकोशी इलाके में एक बैंक का लॉकर बहकर कई किलोमीटर दूर तक पहुंच गया। इस लॉकर को तोड़कर उसमें रखा सारा कैश कुछ लोगों ने निकाल लिया। इस लॉकर में कितना कैश है। जिन 29 लोगों ने इस लॉकर को तोड़कर कैश निकाला उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि स्थानीय लोगों ने लॉकर तोड़कर उसमें रखा सारा कैश अपने पास रख लिया है।
इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती तलाशी में पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों के पास से करीब 93 लाख नेपाली रुपए बरामद किए। भारत में इसकी कीमत लगभग ₹57 लाख के बराबर है। इसी दौरान नेपाल में बाढ़ से जुड़ी एक और चोरी का मामला सामने आया। नारायणी नदी में के पानी के साथ बहकर आए एक महिला के से सोने की बालियां निकालने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
वैसे हम आपको बता दें कि इस तरह की घटनाएं सिर्फ नेपाल में हो रही हैं ऐसा नहीं है। दुनिया के जिस देश जिस कोने में ऐसी त्रासदी आती है वहां कुछ लोग इस तरह की चीजें करते हैं। बहरहाल इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन्हें बताया तो नेपाल का ही जा रहा है
लेकिन इसकी पुष्टि हम नहीं कर रहे। एकदम से यह कहना कि यह तस्वीरें नेपाल की हैं, वह गलत होगा। लेकिन जब तस्वीरें वायरल हो रही हैं तो हम आपको इनके बारे में बता देते हैं। नेपाल से आई एक वीडियो ने सबका दिल जीत लिया। वायरल दावों के मुताबिक नेपाल में बाद मलबे के अंदर सोने चांदी के गहने और नकदी मिल रही है। जिसे अब उनके असली मालिकों तक पहुंचाने की अपील शुरू हो गई है।
लोग इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं ताकि यह जिसकी ज्वेलरी हो उस तक पहुंच जाए। नेपाल की एक और तस्वीर ने सबको भावुक कर दिया। सोशल मीडिया पर दावों के मुताबिक इस व्यक्ति ने अपनी पत्नी के के लिए ₹25 लाख जमा किए थे। लेकिन बाढ़ में वह ₹25 लाख बह गए। यह आदमी उस घटना को याद करके रोने लगा। लेकिन दावों के मुताबिक जब यह व्यक्ति वायरल हुआ तो नेपाल के केएमसी हॉस्पिटल ने कहा कि हम इस व्यक्ति की पत्नी का इलाज मुफ्त में करेंगे। अगर यह वायरल दावा सच है तो इससे अच्छी चीज कुछ नहीं हो सकती।