महाभारत’ में भीष्म पितामह से लेकर ‘शक्तिमान’ के रोल तक मुकेश खन्ना ने टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई लेकिन अमिताभ बच्चन के चलते उनका करियर बर्बाद हो गया.दरअसल, मुकेश खन्ना शक्तिमान के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं.
धीरे-धीरे मुकेश खन्ना अपनी फिल्मों को लेकर भी काफी फेमस होने लगे थे. इस दौरान उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले और कई विज्ञापन में भी वो नजर आए. इसी किस्से पर बात करते हुए मुकेश खन्ना ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वो जिस वक्त अमिताभ जी से मिले थे उस वक्त उन्होंने केवल 10-15 ही फिल्में की थीं और ज्यादा से ज्यादा एक-दो विज्ञापन किए थे. एक विज्ञापन में वो सीढ़ी से उतरते हैं. उनके आस-पास कई लड़कियां भी आती हैं.
इस विज्ञापन में वो सूट-बूट पहने दिखाई देते हैं. तभी उनके पास एक शख्स आया और कहने लगा कि जब उनका ऐड चल रहा था तब सभी फिल्म देख रहे थे उस वक्त अमिताभ बच्चन ने उनको देख कहा था कि ‘साला…कॉपी करता है.’ मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने इस बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘मैं उस शख्स की बात सुनकर दंग रह गया था. मुकेश आगे कहते हैं कि
उन्होंने उस शख्स से दोबारा पूछा कि तुम क्या बल रहे हो? इस पर उसने एक बार फिर कहा कि हां मैं सही बोल रहा हूं…मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने आगे ये भी बताया कि जब ये बात बाहर आई थी तो इंटरव्यू में लिखा जाने लगा कि ‘वो अमिताभ बच्चन () को कॉपी करते हैं. वहीं से उनके करियर का डाउनफॉल शुरू हो गया. उनकी 4 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गईं. उनका करियर खत्म होने लगा. हालांकि बाद में मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने ये कहा था कि वो किसी की कॉपी नहीं करते हैं, वो ऐसे ही हैं.