बैतूल में कुएं में गिरी कार। क्रेन से बाहर निकाला गया।
जी हां मध्यप्रदेश के बैतूल में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक कार तेज रफ्तार के साथ कुएं में गिरने की जानकारी मिली हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बैतूल जिले के धामनगांव के पास की है. तीनों युवक महाराष्ट्र के अमरावती जिले के रहने वाले हैं. उनकी पहचान सत्यम तोमर, राहुल कड़ू और कृष्णा मोकडे के रूप में हुई है.
वे क्रेटा कार से आठनेर से अमरावती जा रहे थे. बताया जा रहा है कि कार के ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ. कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे वह अनियंत्रित हो गई और पास ही स्थित कुएं में जा गिरी. कुआं करीब 50 फीट गहरा था।
कार गिरने की आवाज से ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे. उन्होंने देखा कि कार में तीन युवक सवार हैं. तीनों कार में चोटिल पड़े हैं. जिसके बाद ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए युवकों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया. किसी तरह तीनों को बाहर निकाल लिया गया. उनकी हालत को देखते हुए उन्हें फौरन 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज किया गया.
।