पीएम मोदी इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के बाद पीएम मोदी न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं। नरेंद्र मोदी 40 साल में न्यूजीलैंड का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। 10 जुलाई को अपने तीन देशों के दौरे के आखिरी चरण में पीएम मोदी न्यूजीलैंड पहुंचे हैं।
तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियोस भी वायरल हो रहे हैं। आज की रिपोर्ट में उन्हीं वीडियोस में से एक वीडियो के बारे में हम चर्चा करेंगे। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित मार्वल स्टेडियम में पीएम मोदी के भारतीय समुदाय को संबोधित करने के दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला।
वायरल वीडियो में पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाियाई पीएम एंथनी अल्बनीज दोनों ही एक मंच पर दिखाई दे रहे हैं। दोनों दिग्गजों के पीछे दो कैमरा पर्सन दिखाई दे रहे हैं। इसमें एक महिला भी है। दोनों ही कैमरा पर्सन हर एंगल से इनकी फोटो खींच रहे हैं। तभी पीएम मोदी ने कुछ ऐसा किया वह वायरल हो गया।
खबरों की मानें तो लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए पीएम मोदी मुस्कुरा रहे थे। तभी पीछे खड़ी कैमरा पर्सन महिला अचानक हाथ से इशारा करने लगी। कुछ हीदेर बाद पीएम मोदी भी पीछे मुड़कर उस महिला की ओर देखने लगते हैं। जैसे ही प्रधानमंत्री कैमरे की तरफ देखते हैं, महिला तुरंत उनकी तस्वीर क्लिक कर लेती है। कुछ सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लोग इस वीडियो को अलग-अलग अंदाज में शेयर कर रहे हैं। हालांकि यह वीडियो भाषण का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा है। बता दें कि यह घटना उस समय हुई जब पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया में भारतीय प्रवासियों के विशाल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाियाई पीएम एंथनी अल्बनीज भी स्टेज पर मौजूद थे। जरा देखिए वीडियो।
हालांकि आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में करीब 3000 भारतीय मूल के लोग मौजूद रहे। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच के पीछे मौजूद एक महिला कैमरा पर्सन सामने की ओर हाथ से इशारा करती है। पीएम मोदी का यह कार्यक्रम भारतीय समुदाय के लिए आयोजित किया गया था। जहां हजारों लोग उन्हें सुनने पहुंचे थे। इस दौरान मोदी मोदी के नारे सुनाई दिए। वायरल वीडियो भी इसी कार्यक्रम का है।
कार्यक्रम में एंथनी अल्बनीज ने भी मंच से कहा कि मार्वल स्टेडियम ने कई बड़े कार्यक्रम देखे हैं। लेकिन इससे पहले इस तरह का आयोजन कभी नहीं देखा। स्टेडियम में दिखाई दे रही एनर्जी भारत और ऑस्ट्रेलिया की मजबूत साझेदारी को दर्शाती है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 सालों में यह उनकी ऑस्ट्रेलिया की तीसरी यात्रा है। यह उनकी हैट्रिक विजिट है और यह भारत ऑस्ट्रेलिया संबंधों की लगातार मजबूत होती साझेदारी का प्रतीक है।
भावनात्मक जुड़ाव का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां बच्चे स्कूल से घर ऑस्ट्रेलियन टाइम के हिसाब से आते हैं। लेकिन भारत में दादा-दादी और नाना