आज की एक और बड़ी खबर आपको बता दूं। Facebook, Instagram और WhatsApp की पेरेंट कंपनी मेटा को आज एक बड़ा झटका लगा। न्यू मेक्सिको कोर्ट ने मेटा पर 567 मिलियन का जुर्माना लगाया। इंडियन करेंसी में जुर्माने की रकम हुई करीब ₹.5,000 करोड़।
मेटा पर टीनएजर्स की मेंटल हेल्थ को नुकसान पहुंचाने और सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को इग्नोर करने का इल्जाम है। न्यू मेक्सिको की कोर्ट ने माना कि मेटा ने टीनएजर्स की सुरक्षा के बजाय पैसे बनाने पर ज्यादा फोकस किया जिससे टीनएजर्स की मेंटल हेल्थ को बहुत नुकसान पहुंचा। इसीलिए कोर्ट ने मेटा पर भारीभरकम जुर्माना लगाया। कोर्ट ने कहा कि मेटा से जो पेनल्टी के पैसे मिलेंगे उसे टीनएजर्स के इलाज के लिए खर्च किया जाएगा।अगले 5 साल तक बच्चों की जागरूकता के लिए जो सोशल कैंपेन चलेगा स्क्रीनिंग सर्विज पर जो खर्च होगा वो सब इसी फंड से आएगा।
ऐसा पहली बार हुआ है कि जब अमेरिका के किसी स्टेट ने किसी बड़ी टेक कंपनी के खिलाफ ऐसा एक्शन लिया हो। मेटा के दिन बुरे चल रहे हैं। अपनी रिस्पांसिबिलिटीज ना निभाने की वजह से भारत सरकार से उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी। आज भी आईटी मिनिस्टर अश्विनी अशरफ से मेटा की टीम ने मुलाकात की।
सरकार ने जो ऑब्जेक्शंस किए हैं उस पर बातचीत हो रही है। जब तक बात बंद नहीं जाती तब तक मेटा की टीम को इंडिया में ही रहने को कहा गया है।