आम्रपाली दुबे ने बिग बॉस 20 में गंगा जमुना सरस्वती फिल्म का एक किस्सा सुनाया। रवििशन और मनोज तिवारी के बीच फाइट सीन में पहला मुक्का मारने पर बहस हुई जिससे 6 घंटे तक शूटिंग रुकी रही। तो दोस्तों वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा। तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं। भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने
बिग बॉस 20 के एक एपिसोड में भोजपुरी फिल्म गंगा जमुना सरस्वती का एक पुराना किस्सा याद किया। इसमें उन्होंने बताया कि फिल्म के एक फाइट सीन की वजह से शूटिंग करीब 6 घंटे तक रुकी रही थी। दरअसल शो के दौरान अभिनेत्री ने भोजपुरी फिल्म गंगा जमुना सरस्वती से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए बताया कि फिल्म के एक फाइट सीन के दौरान रवििशन और मनोज तिवारी के बीच बहस हो गई थी। दोनों इस बात पर अड़ गए थे कि पहला मुक्का कौन मारेगा और इसी वजह से शूटिंग करीब 6 घंटे तक रुकी रही थी। किस्सा शुरू करने से पहले आम्रपाली ने कहा कि मैं आपको एक कहानी सुनाती हूं। आप सब हंसते-हंसते पागल हो जाएंगे। उन्होंने याद किया कि रवििशन और मनोज तिवारी फिल्म में दुश्मन का रोल प्ले कर रहे थे और उन्हें एक फाइट सीक्वेंस शूट करना था।
पूरे दिन [संगीत] की शूटिंग एक आसान से सवाल पर रुकी रही कि पहले कौन दूसरे को मुक्का मारेगा। आम्रपाली ने कहा कि मनोज भैया ने उस सीन का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस उन्हें लेने आई है तो पुलिस पहले मारेगी। और रवि भैया ने कहा कि जब पिछले डायलॉग में ही यह तय हो गया है कि यह मेरा एरिया है तो मुझे कोई कैसे मारेगा। आखिरकार इस रुकावट ने दिनेश लाल यादव को एक सॉल्यूशन के साथ आगे आने पर मजबूर किया। अभिनेत्री ने कहा कि फिर दिनेश जी बीच में आए और उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि दोनों मनोज और रवि तुम दोनों एक दूसरे को मारने के लिए मुक्का उठाओ। तब तक मैं तुम्हें बचाने के लिए बीच में आऊंगा।
आम्रपाली ने बताया कि लगभग 6 घंटे की शूटिंग के बाद यह तय हुआ था कि पहला मुक्का दिनेश लाल यादव खाएंगे। उसके बाद ही फाइट सीन शुरू होगा। भोजपुरी फिल्म गंगा जमुना सरस्वती का निर्देशन हैरी डब्ल्यू फर्नांडिस ने किया था। साल 2011 में रिलीज हुई एक सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज कलाकार रविकिशन, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके अलावा रानी चटर्जी, पाखी हेगड़े और रिंकू घोष ने अहम रोल प्ले किया था। तो दोस्तों, आज का यह वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-बाय टेक केयर।