मन्नत सिर्फ एक इमारत नहीं बल्कि मुंबई का वन ऑफ द मोस्ट विजिटेड टूरिस्ट प्लेस बन चुका है। किंग खान के चाहने वाले अक्सर उनके घर मन्नत के सामने खड़े होकर घंटों इंतजार करते हैं। सिर्फ शाहरुख की एक झलक पाने [संगीत] के लिए। ऐसे में यह बात तो हर कोई जानता है कि फिलहाल मन्नत रनोवेशन बोर्ड में चल रहा है और शाहरुख का परमानेंट एड्रेस भी इन दिनों बदला हुआ है।
लेकिन अब शाहरुख के फैंस के लिए खुशखबरी आ गई है क्योंकि जल्द ही मन्नत के दरवाजे खुलते हुए दिखाई देंगे। शाहरुख खान के ड्रीम होम मन्नत को लेकर [संगीत] पिछले कुछ दिनों से जो खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी उन पर अब बड़ा अपडेट सामने आ गया है। अगर आपको लग रहा था कि मन्नत का रनोवेशन हमेशा के लिए रुक गया है तो होल्ड ऑन क्योंकि मामला पूरी तरह बदल चुका है। दरअसल कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मन्नत के रनोवेशन पर रोक लगा दी गई है और इस प्रोजेक्ट पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। लेकिन अब जो अपडेट सामने आया है उसने एसआर के फैंस के चेहरे पर फिर से स्माइल ला दी है।
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक मन्नत के रिनोवेशन पर फिलहाल कोई स्टे नहीं है। यानी जिस तरह का काम प्लान किया गया था वो आगे बढ़ सकता है। कोर्ट की तरफ से ऐसी कोई रोक नहीं लगाई गई है जिससे पूरा प्रोजेक्ट बंद हो जाए। साफ शब्दों में कहें तो मन्नत मेकओवर अभी भी ऑन ट्रैक है। सुप्रीम कोर्ट ने मन्नत में दो नई मंजिलें बनाने पर रोक की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने याचिकाकर्ता संतोष डोंटकर की नियत पर भी सवाल उठाए। [संगीत] कोर्ट ने कहा कि अगर कोई अपने निजी घर में बदलाव या निर्माण करना चाहता है तो यह उसकी [संगीत] मर्जी है। बेंच ने कहा कि एक निजी घर है। अगर इसमें रहने वाले लोग अपने हिसाब से बदलाव करना चाहते हैं तो यह उनकी पसंद है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में कानून का पालन किया गया है तो किसी पड़ोसी या किसी दूसरे व्यक्ति को इसमें दखल क्यों देना चाहिए?
वहीं इस मामले में शाहरुख खान का एक पुराना बयान इंटरनेट पर वायरल होता दिखाई दे रहा है। साल 2020 में जब शाहरुख एक लंबे समय तक बड़े पर्दे [संगीत] से दूर थे। उस दौरान एक्टर ने सोशल मीडिया पर हैशटग आस्क एसआरके सेशन रखा था। जहां किंग खान के एक फैन ने इस सेशन में पूछा कि क्या वह मन्नत बेचने वाले हैं? यह सवाल देखकर हर कोई दंग रह गया। लेकिन शाहरुख के जवाब ने लोगों का दिल जीत लिया। शाहरुख बड़े ही इमोशनल अंदाज में रिप्लाई करते हैं। भाई मन्नत बिकती नहीं सर झुका कर मांगी जाती है। याद रखोगे तो जिंदगी में कुछ पा सकोगे। वेल शाहरुख के हाजिर जवाबी हमेशा से उनके फैंस को लुभाती आई है। ऐसे में मन्नत के रनोवेशन को भी हरी झंडी मिल गई है। जिसका मतलब है शाहरुख खान एक बार फिर जल्द ही अपने फैंस से मुलाकात मन्नत के दरवाजे पर करते दिखाई देंगे।