Cli

अपनी मां की वजह से कैसे फंस गई प्रियंका चोपड़ा? कृति सेनन ने ऐसा क्या कहा?

Uncategorized

कृति सैनन के राखी आउटफिट के विवाद के चलते अब प्रियंका चोपड़ा की अंगी तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आखिर प्रियंका चोपड़ा इस कंट्रोवर्सी में क्यों आई? जो कंट्रोवर्सी ऑलरेडी खत्म हो गई है। क्योंकि जो राखी ऐड था जिस पर विवाद उठा था उस ऐड को ही रिमूव कर दिया गया। उसके बावजूद क्यों इस ऐड की बात हो रही है और इस ऐड में कंट्रोवर्सी में प्रियंका कैसे आई? एक्चुअली हुआ यूं कि रिसेंटली प्रियंका चोपड़ा की मॉम मधु चोपड़ा ने एक इवेंट में शिरकत की। मधु चोपड़ा भी अपना पीआर करती है और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी साख बनाए हुए हैं। वो अपना स्किन क्लीनिक चलाती है और इसके चलते कई सारे सेलिब्रिटीज से कांटेक्ट में है।

मधु चोपड़ा जब रिसेंटली एक इवेंट में आई और उनसे कृति सैनन के उस राखी ऐड पर रिएक्ट करने को कहा गया तो मधु चोपड़ा नो कमेंट्स कहकर इस कंट्रोवर्सी को बंद कर सकती थी। लेकिन उन्हें जवाब देना था तो उन्होंने जवाब दिया और उन्होंने जो जवाब दिया उसका ही असर अब हो रहा है। क्या कहा मधु चोपड़ा ने? मेरी बॉडी मेरी चॉइस होती है

लेकिन उसकी एक सीमा भी होती है। उसकी गरिमा आपको बनाए रखनी होती है। दूसरों की भावनाओं का और उन मूल्यों का सम्मान करना बहुत जरूरी है। हां, जहां यह चीजें नॉर्मल हो, वहां पर आप यह चीजें कर सकते हैं। लेकिन यह चीजें यहां पर नॉर्मल नहीं है। माफ करना मैं बस यही कहूंगी। मधु चोपड़ा ने आगे यह भी कहा कि हां मेरे बच्चे भी पहनते हैं। लेकिन वो काम के लिए और मौके के हिसाब से। मौके के हिसाब से अगर आपने ड्रेस किया है तो ठीक है। वो अच्छा भी लगता है। लेकिन अगर मौके के हिसाब से आपने ड्रेसिंग गलत की है तो उसकी आलोचना होगी ही।

कहीं ना कहीं मधु चोपड़ा ने कृति सेनन को जो बैकलेश मिल रहा है सोशल मीडिया पर उसका सपोर्ट किया है कि कृति सेनन का पहनावा ठीक नहीं था। बस मधु चोपड़ा के इसी स्टेटमेंट के बाद कृति सैनन की पीआर टीम एक्टिव हो गई और उन्होंने प्रियंका की पुरानी ऐसी वीडियोस निकालनी शुरू कर दी जहां पर प्रियंका चोपड़ा ऑन कैमरा कम कपड़ों में नजर आई। उनकी सबसे ज्यादा वीडियो जो वायरल हो रही है वो दोस्ताना फिल्म के प्रमोशन के टाइम की वीडियो है।

जहां पर प्रियंका चोपड़ा ने बिना ब्लाउज के साड़ी पहनी है और वो उसमें कहती नजर आ रही है कि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं। इसके अलावा प्रियंका की एक और वीडियो वायरल हो रही है जो उन्होंने खुद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डाली थी जिसमें वो जिसमें वो अपने फैंस से बात कर रही है और इस दौरान उन्होंने बिकनी पहनी हुई है। साथ ही प्रियंका चोपड़ा और मधु चोपड़ा की साथ में स्मोक करने की फोटो भी अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। यही वजह है। तो अगर मधु चोपड़ा कृति सैनन वाले विवाद पर नो कमेंट्स कह कर निकल जाती तो शायद प्रियंका चोपड़ा ट्रोलिंग से बच जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *