Cli

कौन हैं रौशन सर? जिन्होंने लिया खान सर से पंगा।

Uncategorized

पटना का मुसल्लाहपुर हट इलाका जो छात्रों और कोचिंग सेंटर्स का सबसे बड़ा हब माना जाता है। वहां अचानक गोलियों की तरतड़ाहट गूंज उठती है। निशाना कोई और नहीं बल्कि देश के सबसे मशहूर शिक्षक खानसर का कोचिंग संस्थान था।

खानसर के कोचिंग सेंटर पर हुई इस फायरिंग ने पूरे देश को चौंका दिया। लेकिन जैसे ही पुलिस इस मामले की तफ्तीश में आगे बढ़ी, एक ऐसा नाम सामने आया जिसने इस पूरी कहानी को एक नया मोड़ दे दिया।

वह नाम है रोशन आनंद। आशंका जताई जा रही है कि खान सर की कोचिंग पर जो हमला हुआ उसके पीछे इसी रोशन सर यानी रोशन आनंद का हाथ है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है और लगातार पूछताछ चल रही है। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर यह रोशन आनंद है कौन? और खान सर की कोचिंग से इनकी क्या दुश्मनी हो सकती है?

दरअसल रोशन आनंद कोई आम अपराधी नहीं बल्कि खुद भी शिक्षा जगत से जुड़े हुए हैं। रोशन आनंद पटना में ही ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी नाम से एक नामी कोचिंग संस्थान चलाते हैं। पटना के स्टूडेंट्स के बीच उनकी कोचिंग भी काफी पॉपुलर है। खासकर कंपिटिटिव एग्जाम्स की तैयारी के लिए।

पुलिस की शुरुआती जांच और कयासों के मुताबिक इस पूरी घटना के पीछे कोचिंग राज और बिजनेस राइवलरी का एंगल सामने आ रहा है। जानकारों के मुताबिक इस अदावत के पीछे तीन बड़े कारण हो सकते हैं। पहला कारण कि पटना में खान सर की लोकप्रियता किसी से नहीं छिपी हुई है। उनकी कोचिंग में हजारों बच्चे पढ़ते हैं। जब एक ही इलाके में दो बड़े कोचिंग सेंटर हो तो बच्चों के एडमिशन को लेकर अक्सर कंपटीशन रहता है। दूसरा कारण सूत्रों से आई एक खबर हो सकती है जिसके मुताबिक कुछ समय पहले ही टीचर्स को अपनी कोचिंग में शामिल करने या तोड़ने को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच अनबन हुई थी। वहीं तीसरा कारण वर्चस्व की लड़ाई हो सकती है। यानी मुसल्लाहपुर हट इलाके में अपना दबदबा कायम करने के लिए इस तरह की हरकत को अंजाम दिया गया ताकि विपक्षी कोचिंग के मन में डर पैदा किया जा सके। पुलिस का कहना है कि रोशन आनंद के इशारे पर ही कुछ असामाजिक तत्वों ने खान सर की कोचिंग सेंटर को निशाना बनाया और वहां दहशत फैलाने के लिए हवाई की।

गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी छात्र या स्टाफ को गोली नहीं लगी वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के तुरंत बाद पटना पुलिस एक्शन मोड में आई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद पुलिस की सुई सीधे रोशन आनंद पर जाकर टिकी। वहीं रोशन सर का कहना है कि साजिश के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने रोशन सर को हिरासत में ले लिया है। पटना के सीनियर पुलिस अधिकारी खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस का साफ कहना है कि चाहे कोई कितना भी बड़ा रसूखदार क्यों ना हो छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले और कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में शामिल शूटर्स और दूसरे मददगारों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *