Cli

आज रात गोलियां चलेंगी…’ कैरोलिन लेविट के बयान से मचा हड़कंप !

Hindi Post

वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन यानी डब्ल्यूएसीए के डिनर के दौरान हुई कथित गोलीबारी मामले में लगातार नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। यह घटना तब हुई जब वाशिंगटन डीसी में डब्ल्यूएसीए का हाई प्रोफाइल डिनर चल रहा था। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी और कई बड़े पत्रकार मौजूद थे। लेकिन इसी दौरान अचानक जो घटनाक्रम सामने आया उसने पूरे कार्यक्रम को हिला कर रख दिया। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इवेंट के दौरान कथित गोलीबारी की बात सामने आई। जिसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई

और पूरे एरिया को लॉकडाउन कर दिया गया। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस और लोकल पुलिस ने तुरंत स्थिति को कंट्रोल में लिया। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह था कि आखिर यह हमला किसने किया और क्यों किया? अब इस मामले में जो सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है वो यह है कि अमेरिकी सुरक्षा बलों ने संदिग्ध हमलावर की पहचान कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी का नाम कोल टॉमस एलन बताया जा रहा है और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वो कोई पेशेवर अपराधी नहीं बल्कि कैलिफोर्निया में रहने वाला 31 साल का एक शिक्षक बताया जा रहा है। यानी एक आम इंसान का नाम इस हाई प्रोफाइल घटना से जुड़ना पूरे मामले को और भी गंभीर बना रहा है।

हालांकि अभी तक इस बात की पूरी आधिकारिक पुष्टि जांच एजेंसी द्वारा विस्तार से नहीं की गई। लेकिन एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट में दो अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी सामने [संगीत] आई। अब इस पूरे मामले में एक और बड़ा एंगल सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और वो है वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट का एक पुराना बयान। दरअसल घटना से पहले डब्ल्यूएच सीए डिनर के कार्यक्रम में कैरोलिन लेविट ने मीडिया से बातचीत की थी और उसी दौरान उन्होंने एक ऐसा बयान दिया जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया। वीडियो में कैरोलिन लेविट यह कहते हुए नजर आती है शॉट्स विल बी फायर टू नाइट यानी आज रात गोलियां चलेगी। जैसे ही यह वीडियो सामने आया सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। कई लोगों ने इस बयान को गंभीरता से चूर दिया और घटना के बाद इसे वायरल करना शुरू कर दिया। लेकिन यहां एक बहुत जरूरी बात सामने आती है

कि कैरोल लेविट ने यह बयान किसी वास्तविक हिंसा की चेतावनी के रूप में नहीं दिया बल्कि यह एक पॉलिटिकल मेटाफॉर में कहा गया एक सिंबॉलिक स्टेटमेंट था। उन्होंने यह बात उस वक्त कही थी जब वो राष्ट्रपति ट्रंप के भाषण और कार्यक्रम के माहौल को लेकर टिप्पणी कर रही थी। लेकिन घटना के बाद इस बयान को सोशल मीडिया पर अलग तरीके से दिखाया जाने लगा और इसी वजह से यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। कई यूज़र्स ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी। एक यूजर ने लिखा कि यह सिर्फ इत्तेफाक हो सकता है। दूसरे ने मजाक में लिखा कि मैं भविष्य से आया हूं और गोलियां चली थी। जबकि कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि बयान और घटना के बीच एक अजीब सहयोग है। लेकिन अभी तक किसी भी जांच एजेंसी ने इस बयान को घटना से जोड़ने की पुष्टि नहीं की है। वहीं आरोपी कोल टॉमस एलन को मौके पर ही पकड़ लिया गया था और उसे फिलहाल हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लेकिन जांच एजेंसियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वो

इस हाई सिक्योरिटी इवेंट में पहुंचा कैसे और क्या उसके पास पहले से कोई योजना थी? शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि वो कैलिफोर्निया से वाशिंगटन डीसी तक यात्रा करके आया था और इस दौरान उसने सुरक्षा जांच से बचने के लिए कई तरीके अपनाए। अब इस पूरे मामले में एक और बड़ा राजनीतिक एंगल भी सामने आ रहा है और वो है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया। घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह एक काफी गंभीर सुरक्षा चूक है और इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे हाई प्रोफाइल कार्यक्रमों में सुरक्षा में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

वहीं एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद पर लगे व्यक्तिगत आरोपों को खारिज करते हुए कहा मैं रेपिस्ट नहीं हूं। मैंने किसी का रेप नहीं किया या पीडो फाइल नहीं हूं। वहीं उन्होंने हमले को लेकर भी बताया और कहा जैसे ही फायरिंग हुई मैं और फर्स्ट लेडी मिलानिया तुरंत जमीन पर गिर गए। सुरक्षा बल ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने कहा मैं देखना चाहता था कि आखिर हो क्या रहा है। मैं बेहतरीन सुरक्षा कर्मियों से घिरा था लेकिन शायद मैंने उन्हें थोड़ा और धीरे काम करने पर मजबूर कर दिया क्योंकि मैं स्थिति को समझना चाहता था। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर आलोचना की जा सकती है। लेकिन इस मामले में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने अच्छा काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *