Cli

असम बाढ़ पीड़ितों के मसीहा बने कार्तिक आर्यन, किया चौंकाने वाला काम, लूटी वाह वाही

Uncategorized

क्या एक्टर कार्तिक आर्यन ने असम के लिए खोली अपनी तिजोरी? आखिर ऐसा क्या हुआ कि असम के मुख्यमंत्री को खुद कहना पड़ा शुक्रिया कार्तिक। बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन एक बार फिर चर्चाओं में हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका एक नेक काम है।

असम में आई भीषण बाढ़ के बीच कार्तिक ने मदद का ऐसा हाथ बढ़ाया है जिसकी अब हर तरफ तारीफें हो रही हैं। चलिए जानते हैं आखिर कार्तिक ने यह क्या कदम उठाया जिसकी हर तरफ सराहनाएं हो रही है। चलिए जानते हैं इस पूरी खास रिपोर्ट में। असम इन दिनों भयंकर बाढ़ की मार झेल रहा है। कई इलाकों में पानी भर चुका है। हजारों परिवार प्रभावित हैं और लाखों लोगों को मदद की जरूरत है। ऐसे मुश्किल वक्त में कार्तिक आर्यन ने आगे बढ़कर ₹1 करोड़ की आर्थिक मदद की है।

एक्टर ने यह राशि असम मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की है ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत और जरूरी सुविधाएं पहुंचाई जा सके। कार्तिक के इस कदम पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वास शर्मा ने भी उनकी तारीफ की और सोशल मीडिया के जरिए उनका आभार जताया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मदद का इस्तेमाल बाढ़ प्रभावित परिवारों की जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। राहत अभियान के शुरुआती चरण में लोगों तक खाने के पैकेट, पीने का पानी, पानी शुद्ध करने की दवाएं, सेनेरी सामान और मच्छरों से बचाव की चीजें पहुंचाई जा रही हैं।

इसके बाद जरूरत के हिसाब से राशन किट और दवाइयां भी बांटी जाएंगी। असम की इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड से मदद का हाथ बढ़ाने वाले कार्तिक आर्यन अकेले नहीं हैं। इससे पहले सलमान खान भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए थे। उनकी संस्था बीइंग ह्यूमन के जरिए प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया गया था। गौरतलब है कि असम में इस बार बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है।

कई परिवार बेघर हो गए हैं और बड़ी संख्या में लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे समय में कार्तिक आर्यन की यह मदद प्रभावित लोगों के लिए बड़ी राहत मिल सकती है।

कार्तिक आर्यन ने अपनी इस पहल से साबित कर दिया कि स्टारडम सिर्फ पर्दे पर नहीं बल्कि जरूरत के वक्त लोगों के साथ खड़े होने में भी दिखता है। l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *