30 साल की एक्ट्रेस का अचानक निधन। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पसरा मातम। चेन्नई के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस। कंटेंट क्रिएटर के पिता ने दी निधन की जानकारी। टूट कर बिखर गए भाई। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को झोर कर रख दिया है।
बांग्लादेश की मशहूर कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस करीना कैसर अब इस दुनिया में नहीं रही। सिर्फ 30 साल की उम्र में करीना ने जिंदगी को अलविदा कह दिया। बता दें भारत के चेन्नई के एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है। जो क्रिएटर कुछ दिनों पहले तक अपने फोटो, मुस्कान और क्रिएटिविटी से लोगों के चेहरे पर हंसी ला रही थी, आज उसी के जाने की खबर ने लाखों फैंस की आंखें नम कर दी हैं। करीना का अचानक यूं चले जाना किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। कहा जा रहा है एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों से लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। शुरुआत में उन्हें सिर्फ बुखार हुआ था, लेकिन धीरे-धीरे हालत इतनी बिगड़ गई कि मामला जानलेवा बन गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ए और ई के की वजह से उनका पूरी तरह से डैमेज हो गया था। करीना के परिवार ने बताया कि उन्हें सही समय पर बीमारी की सीरियसनेस का अंदाजा नहीं हुआ। जब तक सच्चाई सामने आई तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें ढाका के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। परिवार ने उम्मीद नहीं छोड़ी थी। बेहतर इलाज के लिए 11 मई की रात एयर एंबुलेंस के जरिए करीना को भारत के चेन्नई लाया गया। वेलौर के मशहूर सीएमसी हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की टीम लगातार उन्हें बचाने की कोशिश करती रही।
लंग्स के इंफेक्शन को कंट्रोल करने से लेकर लिवर ट्रांसप्लांट तक की तैयारी की गई थी। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था।
15 मई की रात उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और हमेशा मुस्कुराने वाली करीना हमेशा के लिए खामोश हो गई। इस दुखद खबर की पुष्टि खुद उनके पिता और पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉलर मोहम्मद कैसर हामिद ने सोशल मीडिया पर की। उन्होंने बेटी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए बेहद भावुक शब्दों में लिखा कि उनकी प्यारी बेटी अब इस दुनिया में नहीं रही। एक पिता का दर्द उस पोस्ट में साफ महसूस किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से अपनी बेटी के लिए दुआ करने और अगर उससे कभी कोई गलती हुई हो तो माफ कर देने की अपील भी की। बता दें करीना सिर्फ कंटेंट क्रिएटर नहीं थी। वो लाखों यंग क्रिएटर्स के लिए एक इंस्पिरेशन भी थी। सोशल मीडिया पर उनकी शानदार मौजूदगी और उनका कॉन्फिडेंस और उनका पॉजिटिव अंदाज लोगों को बेहद पसंद आता था।
उन्होंने कई शोज़ में काम किया और स्क्रीनप्ले राइटिंग में भी अपना फ्यूचर बना रही थी। 30 साल की उम्र, सपनों से भरी जिंदगी और इतनी जल्दी सब कुछ खत्म हो जाना। यह बात उनके फैंस और परिवार अब तक स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। करीना चली गई लेकिन उनकी मुस्कान, उनकी आवाज और उनकी यादें हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी।