कपिल शर्मा की जिंदगी या उनके प्रोफेशनल करियर की सबसे पहली बड़ी कंट्रोवर्सी साल 2015-16 में कलर्स टीवी वालों के साथ हुई थी। इस समय कपिल शर्मा कलर्स टीवी चैनल पर कॉमेडी नाइट्स विद कपिल नाम का एक कार्यक्रम पेश कर रहे थे। इसी दौरान कलर्स टीवी वाले क्या करते हैं कि कपिल शर्मा के कार्यक्रम के बिल्कुल पैरेलल अपना वैसा ही एक और कॉमेडी प्रोग्राम चलाना शुरू कर देते हैं। इस एक नए कार्यक्रम को होस्ट कर रहे हैं भारती सिंह जो कपिल शर्मा की तरह ही अमृतसर से निकली कॉमेडियन थी और कृष्णा अभिषेक अब जाहिर तौर पर कपिल शर्मा को इस बात पर गुस्सा आना था कि आपने मेरे कार्यक्रम या मेरे प्रोग्राम के बिल्कुल बराबर अपने चैनल पर उसी तरह का एक और प्रोग्राम खड़ा कर दिया। तो मीडिया और एडवरटाइजमेंट्स में भी कलर्स टीवी वाले भारती सिंह वाले कॉमेडी प्रोग्राम को ज्यादा कवरेज देना शुरू कर देते हैं। यहीं से कलर्स टीवी और कपिल शर्मा के बीच में मतभेद शुरू हो जाते हैं। इसके थोड़े समय बाद ही कपिल शर्मा कलर्स टीवी के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाते और अपनी पूरी टीम के साथ Sony टीवी पर चले जाते हैं। तो कपिल शर्मा की जिंदगी का सबसे बड़ा कंट्रोवर्शियल मोमेंट साल 2017 में आता है। कपिल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ मेलबर्न में एक बहुत सफल शो करने के बाद एयर इंडिया की एक फ्लाइट से मुंबई वापस आ रहे थे। फ्लाइट काफी लंबी थी। करीब 12 घंटों की फ्लाइट थी। जैसे ही जहाज मेलबर्न एयरपोर्ट से उड़ता है। कपिल शर्मा उसी समय शराब पीना शुरू कर देते हैं। जब जहाज में सभी जो पैसेंजर्स हैं उनका खाना खाने का समय आता है। तब कपिल शर्मा विस्की की एक पूरी बोतल खत्म कर चुके थे और दूसरी बोतल शुरू कर चुके थे। तो बाकी टीम मेंबर्स को भूख लगती है इसलिए बाकी सभी टीम मेंबर्स खाना खाना शुरू कर देते हैं। जब कपिल शर्मा देखते हैं कि पूरी टीम ने खाना शुरू कर दिया और किसी ने उनसे पूछा तक नहीं तो शराब का नशा और सफलता का घमंड दोनों एक साथ उनके सर पर चढ़कर बोलते हैं। कपिल शर्मा अपनी ही टीम के सदस्यों को बुरी तरह से डांटना शुरू कर देते हैं या कह लो कि उनकी बेइज्जती करना शुरू कर देते हैं। वे हिंदी में जोर-जोर से कहते हैं कि जब मैंने खाना खाना शुरू नहीं किया तो तुम्हारी मुझसे पहले खाना खाने की हिम्मत कैसे हुई? मामले को शांत करने के लिए सुनील ग्रोवर अपनी सीट से उठते हैं। लेकिन कपिल शर्मा का पूरा गुस्सा सुनील ग्रोवर पर उतर जाता है। सबसे पहले कपिल शर्मा अपने पैर से जूता उतारकर सुनील ग्रोवर की तरफ फेंक देते हैं। इसके बाद सुनील ग्रोवर का कॉलर पकड़ कर कपिल शर्मा उनके चेहरे पर कई थप्पड़ मार देते हैं। शारीरिक हमले के साथ-साथ कपिल शर्मा लगातार यह भी कहते जाते हैं कि तुम सबको कलाकार किसने बनाया है? मैंने बनाया है। अगर मैं तुम्हें कलाकार बना सकता हूं तो तुम्हें बर्बाद भी कर सकता हूं। इसके साथ ही पंजाबी में जोर-जोर से गंदी गंदी गालियां देना शुरू कर देते हैं। आखिर में एयर इंडिया के इस जहाज का कैबिन क्रू कपिल शर्मा को वार्निंग देता है कि अगर आप चुपचाप अपनी सीट पर नहीं बैठे तो जैसे ही जहाज मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करेगा तो आपको तुरंत सिक्योरिटी पर्सनल्स के हवाले कर दिया जाएगा। लेकिन इस बात का भी कपिल शर्मा पर कोई भी असर नहीं होता। इस घटना के तुरंत बाद कपिल शर्मा की टीम के तीन बहुत प्रमुख सदस्य शो छोड़कर चले जाते हैं। सबसे पहले सुनील ग्रोवर, फिर अली असकर और उसके बाद चंदन प्रभाकर जो कपिल शर्मा के अमृतसर के समय से स्कूल के क्लासमेट रहे थे। सुनील ग्रोवर के जाने के बाद कपिल शर्मा के इस कॉमेडी प्रोग्राम की टीआरपी और पॉपुलैरिटी बहुत तेजी से गिरने लगती है। लेकिन सिर्फ यही चीज नहीं गिरती। इसका असर कपिल शर्मा की मानसिक हालत पर भी पड़ना शुरू हो जाता है। जैसे-जैसे सफलता कम होती है, शराब का सेवन बढ़ता चला जाता है, इन सभी चीजों का असर धीरे-धीरे कपिल शर्मा की सेहत पर दिखाई देने लगता है।
उन्हें हाई ब्लड प्रेशर रहने लग जाता है और साथ ही साथ बहुत ज्यादा पैनिक अटैक्स आना शुरू हो जाते हैं। अगस्त 2017 में अजय देवगन की एक फिल्म आने वाली थी जिसका नाम था बादशाहू। इसमें उनके साथ इमरान हाशमी, इलियाना डिक्रूज़ और ईशा गुप्ता भी थे। यह सभी अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में जाना चाहते थे। एक डेट तय की जाती है और समय लिया जाता है लेकिन पूरी टीम तय-समय पर पहुंचकर लंबे समय तक कपिल शर्मा का इंतजार करती है। कपिल शर्मा तय समय पर शो में पहुंचते ही नहीं है। आखिरकार काफी देर तक इंतजार करने के बाद अजय देवगन और पूरी टीम वहां से वापस चली जाती। बाद में यह बात सामने आई कि कपिल शर्मा जिन्हें उस समय तक बहुत ज्यादा शराब पीने की आदत लग चुकी थी। देर रात तक शराब पीते रहे थे और सुबह शूटिंग पर जाने के लिए उठ ही नहीं सके। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म जब हैरी मेट सेजल आने वाली थी। इस फिल्म की प्रमोशन के लिए शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा भी कपिल शर्मा के शो में जाते हैं। दोनों काफी समय वहां पर इंतजार करते हैं लेकिन एक बार फिर से वही बात दोहराई जाती है जो पहले अजय देवगन के साथ हुई थी। कपिल शर्मा सेट पर पहुंचते ही नहीं है। लेकिन इस बार कारण यह था कि पिछले कई महीनों से लगातार बहुत ज्यादा शराब पीने के कारण कपिल शर्मा को पैनिकिक अटैक्स आने शुरू हो गए थे। इस बार भी उन्हें एक पैनिक अटैक आया था। शाहरुख खान जो सेट पर इंतजार कर रहे थे, उन्हें इस बारे में बताया जाता है। शाहरुख खान उसी समय हॉस्पिटल पहुंचते हैं और कपिल शर्मा के बेड के पास जाकर उन्हें तीन शब्द बोलते हैं कि ड्रग्स लेता है। मतलब शाहरुख खान को भी कपिल शर्मा की सेहत की चिंता हो रही थी। उन्हें लगा कि शायद कपिल शर्मा ने ड्रग्स लेना शुरू कर दिया है।
इसके बाद शाहरुख खान उसी हॉस्पिटल रूम में कपिल शर्मा को कुछ समय आराम करने और अपने दिमाग को शांत करने के लिए सलाह देते हैं। बॉलीवुड सितारों की अगली टीम जो बिल्कुल इसी तरह के कारणों की वजह से कपिल शर्मा के शो के सेट से बिना शूटिंग किए लौट गई थी, वे थी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की पूरी कास्ट जिसमें अक्षय कुमार और भूमि पडनेकर थे। इसके अलावा फिल्म मुबारका की प्रमोशन के लिए आए अनिल कपूर और अर्जुन कपूर और फिल्म डैडी की प्रमोशन के लिए आए अर्जुन रामपाल के साथ भी ऐसा ही हुआ। एक समय तक यह पूरी तरह एक पैटर्न बन चुका था। लगभग हर व्यक्ति को यह पता चल गया था कि अगर आप कपिल शर्मा के शो में गेस्ट बनकर जा रहे हो तो बहुत ज्यादा चांसेस हैं कि कपिल शर्मा आपको वहां मिलेंगे ही नहीं। क्योंकि वे देर रात तक शराब पीने के बाद अभी तक सो रहे होंगे। इस सारी चीजों का कपिल शर्मा की पॉपुलैरिटी उनके कॉमेडी शो और जिस चैनल पर यह शो चल रहा था यानी Sony टीवी इस सभी पर बहुत ज्यादा बुरा असर पड़ना शुरू हो जाता है। हालात यहां तक पहुंच जाते हैं कि Sony टीवी को अपने इस बेहद पॉपुलर शो को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ता है। इसी दौरान कपिल शर्मा बेंगलुरु के एक रिहबिलिटेशन सेंटर में भर्ती होते हैं। कपिल शर्मा की सिर्फ बॉलीवुड के लोगों के साथ ही नहीं बल्कि दूसरे कई लोगों के साथ भी सोशल मीडिया पर बहुत खराब भाषा वाली लड़ाईयां और झगड़े चलते रहे। लेकिन इनमें से ज्यादातर का कारण वही था जिसे कपिल शर्मा ने खुद माना कि मैंने देर रात यह सारे ट्वीट्स किए और सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली जब मैं पूरी तरह नशे में होता था और नशे की हालत में सोशल मीडिया पर अलग-अलग लोगों के साथ की गई इन सभी लड़ाईयों ने बहुत से लोगों को हमेशा के लिए उनकी जिंदगी से दूर कर दिया। सितंबर 2016 में कपिल शर्मा के एक ट्वीट ने पूरे इंडिया की राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी थी। कपिल शर्मा ने लिखा कि मैं पिछले 5 साल से लगातार 15-15 करोड़ टैक्स दे रहा हूं। लेकिन फिर भी मुझे अपने घर का एक छोटा सा काम करवाने के लिए बीएएमसी वालों को ₹5 लाख रिश्वत देनी पड़ रही है। नरेंद्र मोदी जी क्या यही आपके अच्छे दिन है? वैसे यह बात अलग कि बीएमसी और करप्शन इन दोनों का आपस में बहुत गहरा रिश्ता है। लेकिन यहां क्योंकि बात इंडिया की एक बहुत बड़ी सेलिब्रिटी कपिल शर्मा की थी, इसलिए तुरंत इस समय के महाराष्ट्र के चीफ मिनिस्टर और बीएमसी के बड़े अधिकारी हरकत में आ जाते हैं। यहां तक कि मुंबई की विजिलेंस टीम भी अगले कुछ घंटों में ही कपिल शर्मा तक पहुंच जाती है और उससे कहती है कि हमें उन सभी अधिकारियों के नाम बताइए जिन्होंने आपसे रिश्वत मांगी है। तुरंत उन सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। लेकिन यहां कपिल शर्मा के लिए बहुत बड़ी शर्मिंदगी वाली स्थिति बन जाती है। जब कपिल शर्मा इन बीएमसी विजिलेंस अधिकारियों से कहते हैं कि मुझसे यह ट्वीट रात को गलती से शराब के नशे में हो गया था।
लेकिन इसके बाद कहानी पलट जाती है। अब बीएएमसी वालों को कपिल शर्मा पर ही गुस्सा आ जाता है क्योंकि उन्होंने सिर्फ नशे की हालत में पूरे भारत के सामने बीएएमसी को बदनाम कर दिया था। अब बीएएमसी वाले कपिल शर्मा के मुंबई में बन रहे दो बेंगलोर्स की जांच करते हैं और देखते हैं कि उनके दोनों बैंगलोस में इललीगल कंस्ट्रक्शन किया गया है और इसके लिए बीएएमसी से कोई भी परमिशन नहीं ली गई। अब बारी बीएमसी की थी। बीएएमसी कपिल शर्मा को कहती है कि अगले 24 घंटों के अंदर आपकी यह सारी इललीगल कंस्ट्रक्शन बंद हो जानी चाहिए और इसे हमारी तरफ से गिरा दिया जाएगा। अब बात हम दूसरी तरफ लेकर जाते हैं। प्रीति सिमोस और नीति सिमोस दो सगी बहने हैं। जिन्होंने लंबे समय तक कपिल शर्मा की टीम में मैनेजर के तौर पर काम किया। कितना लंबे समय करीब 10 साल तक लेकिन इसके बाद एक दिन अचानक कपिल शर्मा इन दोनों बहनों और जर्नलिस्ट विक्की लालवानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा देते हैं। शिकायत में कहा जाता है कि यह तीनों मिलकर कपिल शर्मा से ₹25 लाख की फिरौती मांग रहे हैं। इसके जवाब में अगले दिन ही प्रीति सीमोस मीडिया के सामने आ जाती हैं और बहुत हैरान कर देने वाले खुलासे करती हैं। प्रीति मीडिया को बताती हैं कि असल में वे पिछले 8 साल से कपिल शर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं। उनका कहना था कि कपिल शर्मा ने प्रीति को एक बार भी बताए बिना उसी बदनाम एयर इंडिया फ्लाइट वाली घटनाक्रम के बाद जिसमें कपिल शर्मा ने शराब पीकर पूरी टीम के साथ झगड़ा किया था और सुनील गरोवर को थप्पड़ मारे थे। मुंबई पहुंचते ही गिन्नी चतुर्थ नाम की एक लड़की के साथ अपनी एंगेजमेंट की बात कर दी। इसके बाद मीडिया में लंबे समय तक यह बातें भी चलती रही थी कि असल में कपिल शर्मा का रिलेशनशिप गिन्नी के साथ इतना स्ट्रांग नहीं था। उनका रिलेशनशिप प्रीति सिमोस के साथ। लेकिन Air इंडिया की इस फ्लाइट वाली लड़ाई से मीडिया का ध्यान पूरी तरह से दूसरी तरफ करने के लिए फ्लाइट के मुंबई पहुंचने के सिर्फ कुछ घंटों बाद ही कपिल शर्मा गिनी के साथ अपनी एंगेजमेंट डिक्लेअर कर देते हैं ताकि हर किसी का ध्यान उस लड़ाई से हट जाए। अप्रैल 2018 वही जर्नलिस्ट विक्की लालवानी जिनके खिलाफ कपिल शर्मा ने प्रीति और नीति सीमोस के साथ मिलकर ₹25 लाख की फिरौती मांगने की पुलिस कंप्लेंट दर्ज करवाई थी। रात का समय था। हो सकता है कि आपने यह पूरी फोन रिकॉर्डिंग अपने कानों से YouTube पर सुनी हो। अगर नहीं सुनी तो अब जाकर सुन सकते हैं। रात के समय कपिल शर्मा विक्की लालवानी को फोन करते हैं। उनकी आवाज सुनकर साफ पता चलता है कि वे पूरी तरह नशे में थे। जितनी देर दोनों फोन पर बात करते रहते हैं उस पूरे समय कपिल शर्मा लगातार विक्की लालवानी को गंदी गंदी गालियां देते रहते हैं और इस पूरी कॉल रिकॉर्डिंग का सबसे खराब हिस्सा तब आता है जब कपिल शर्मा विक्की लालवानी को छोटी बच्ची का नाम लेकर भी गालियां दे रहे थे। कपिल शर्मा इस कॉल पर लगातार विक्की लालवानी को यह कहकर डांटते हैं कि तुम लगातार मेरे बारे में मीडिया में सिर्फ नेगेटिव खबरें छापते हो। लेकिन इसके कुछ दिनों बाद एक बार फिर कपिल शर्मा को शर्मिंदगीगी का सामना करना पड़ता है। जब वह खुद यह बात मान लेते हैं कि जब मैंने यह कॉल की थी तब मैं पूरी तरह नशे में धुत था। अब हम बात करते हैं 2015 की। यह वे साल था जब कपिल शर्मा को अमेरिका में अपने बहुत सारे शोज़ करने जाना था। इस पूरे टूअर को ऑर्गेनाइज करने वाली कंपनी थी प्रमोटर अमित जेतली की सई यूएसए। पूरी टूर के बाद अमित जेतली ने अमेरिका की एक कोर्ट में कपिल शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया और यह मुकदमा क्या था?
इस मुकदमे में अमित जेतली ने कपिल शर्मा पर आरोप लगाया था कि हमारे कॉन्सेट में लिखा था कि कपिल शर्मा इतने शोज़ करेंगे। लेकिन कपिल शर्मा ने उतने शोज़ नहीं किए। इस वजह से अमित जेतली को बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। कपिल शर्मा अपनी मर्जी से खुद ही शोज़ अमेरिका में करके वापस चले गए। इसके बाद अमित चेतली ने जितनी भी बार कपिल शर्मा को कांटेक्ट करने की कोशिश की कपिल शर्मा ने कभी उनसे बात नहीं की। अब आगे साल आता है 2021। मुद्दा एक बार फिर धोखाधड़ी का था। लेकिन इस बार धोखाधड़ी खुद कपिल शर्मा के साथ हुई थी और आरोप इंडिया के सबसे मशहूर कार डिजाइनर में से एक दिलीप छाब्रिया पर था। साल 2021 में कपिल शर्मा अपनी एक कस्टम मेड वैनिटी वैन बनवाने के लिए दिलीप छाबरिया से कांटेक्ट करते हैं और उन्हें एडवांस पेमेंट भी कर देते हैं। यह पेमेंट सिर्फ कुछ लाख रुपए नहीं थी बल्कि करोड़ों रुपए की थी। बाद में पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में कपिल शर्मा कहते हैं कि दिलीप छाबड़िया ने मेरे सारे करोड़ों रुपए भी रख लिए और मुझे कभी भी वेनिटी वैन बनाकर ही नहीं दी। कॉमेडी अपने आप में बहुत ही सेंसिटिव टॉपिक होता है जिसमें कॉमेडियन को हर जो बहुत सोच समझ कर बोलना पड़ता है। कोई भी गलत बोला गया शब्द किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। लेकिन कपिल शर्मा ऐसे कॉमेडियन रहे हैं जिन्होंने कई बार इन चीजों पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसी वजह से इंडिया में बहुत से लोग कपिल शर्मा की कॉमेडी को बहुत बुरी तरह क्रिटिसाइज भी करते हैं। उसे डबल मीनिंग, अश्लील और व्गर भी कहा जाता है। इसके साथ यह भी कहते हैं कि कपिल शर्मा की कॉमेडी ऐसी कॉमेडी है जिसे आप अपने परिवार के साथ बैठकर देख ही नहीं सकते। व्गर, अश्लील और डबल मीनिंग होने के अलावा कई बार कपिल शर्मा के जोक्स ऐसे ही रहे हैं जिनमें उन्होंने प्रेग्नेंट महिलाओं, कुछ खास धर्मों, जातियों या समुदायों को लेकर बातें की है। यहां तक कि एक बार उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के फैंस को भी नाराज कर दिया था। जिम जाने वाले या ग्राउंड्स में मेहनत करने वाले खिलाड़ी जब भी जिम या ग्राउंड में जाते हैं तो अक्सर अंदर जाने से पहले सम्मान से सिर झुकाते हैं। जो भी उनका सामान होता है उसे भी सम्मान देते हैं। लेकिन यहां कपिल शर्मा एक बड़ी गलती कर देते हैं। कपिल शर्मा के एक शो में इंडिया की ओलंपियन बॉक्सर मैरी कॉम आती है। बातचीत के दौरान कपिल शर्मा मजाक में मैरी कॉम से कहते हैं कि सारे बॉक्सर्स अपने मैच के दौरान डेंचर गार्ड क्यों पहनते हैं? डेंचर गार्ड शायद आपने देखा होगा। यह वह चीज होती है जिसे बॉक्सिंग के दौरान बॉक्सर अपने दांतों की प्रोटेक्शन के लिए इस्तेमाल करते हैं। तो इसके बाद कपिल शर्मा कहते हैं कि मुझे तो ऐसा लगता है कि जैसे यह सारे बॉक्सर्स पान चबा रहे थे। असल में वे पान नहीं चबा रहे होते हैं। विरोधी खिलाड़ी के पंचेस की वजह से उनके दांतों से खून निकल रहा होता है। तो शायद कपिल शर्मा को ऐसा लगा कि यह सारे बॉक्सेस पान चबा रहे होते हैं। तो मैरी कॉम जिनकी पूरी जिंदगी बॉक्सिंग रिंग में गुजरी है।
इस जोक के जवाब में कपिल शर्मा से कहती हैं कि मैं अपनी जिंदगी में शांत स्वभाव की महिला रही हूं। मुझे आज तक कभी गुस्सा नहीं आया। लेकिन आज पहली बार मुझे गुस्सा आ रहा है। कपिल शर्मा तुरंत अपनी गलती पहचान लेते हैं और वहीं पर माफी मांग लेते हैं। हमें पता है कि कपिल शर्मा और अक्षय कुमार की दोस्ती पूरी दुनिया में मशहूर है। कपिल शर्मा खुद भी स्टेज पर मजाक करते हुए अक्षय कुमार से कह देते हैं कि आप तो अक्सर यहां आते ही रहते हो। लेकिन साल 2022 में एक ऐसा समय भी आता है जब कपिल शर्मा अक्षय कुमार को भी नाराज कर देते हैं। आप सभी को अक्षय कुमार का नरेंद्र मोदी के साथ किया गया वे इंटरव्यू याद होगा जिसमें अक्षय कुमार ने नरेंद्र मोदी से पूछा था कि आप आम किस तरह खाते हैं। इसी बात पर कपिल शर्मा अक्षय कुमार का मजाक बना देते हैं। अब हम समझ सकते हैं कि अंदर ही अंदर अक्षय कुमार को भी अच्छी तरह पता था कि शायद उन्हें यह सवाल नहीं पूछना चाहिए था और इसी बात को लेकर पूरे इंडिया में उन्हें लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था लेकिन जब उनका अपना करीबी दोस्त स्टेज से उसी बात का मजाक बनाता है तो अक्षय कुमार को यह बुरा लगता है। इसके थोड़े समय बाद ही अक्षय कुमार की अगली फिल्म आने वाली थी लेकिन उसके प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो पर जाने से अक्षय कुमार पूरी तरह मना करते थे। हालांकि बाद में मीडिया में यह बातें सामने आई कि कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार को पर्सनली फोन किया और अपने किए हुए मजाक के लिए माफी मांगी। तो ये थी कपिल शर्मा की कुछ मेजर कंट्रोवर्सीज। कपिल शर्मा को इंडिया की कॉमेडी का बेताज बादशाह माना जाता है। उन्हें नंबर वन कॉमेडियन कहा जाता है और सच में वे एक महान कलाकार हैं। वे सिर्फ कॉमेडियन ही नहीं है बल्कि बहुत अच्छे सिंगर भी हैं और बहुत अच्छे आर्टिस्ट भी हैं। लेकिन दूसरी तरफ अपनी पर्सनालिटी के कुछ कमजोर पहलुओं की वजह से वे हमेशा कंट्रोवर्सीज में घिरे रहते हैं। और यह वीडियो उनकी सभी कंट्रोवर्सीज में से 16 मेजर कंट्रोवर्सीज के बारे में था। उम्मीद है कि आपको यह एपिसोड पसंद आया होगा। यह कहानी और यह वीडियो यहीं पर समाप्त होता है। [संगीत]