Cli

विदेशी के प्यार में जेनिफर विंगेट ? ‘तलाक’ के बाद फिर बसाएगी घर ! 40 में दोबारा बनेगी ‘दुल्हन’ !

Hindi Post

देसी नहीं विदेशी के प्यार में है जेनिफर विंगेट। तलाक के बाद दूसरी शादी की तैयारी में एक्ट्रेस। 40 की उम्र में विदेश में बसाएगी घर। मिस्ट्री मैन संग वायरल हुई हसीना की तस्वीर। डिवोर्स के 14 साल बाद फिर बनेगी दुल्हन। जी हां, सोशल मीडिया पर इस वक्त एक्ट्रेस जेनफर विंगेट को लेकर जबरदस्त हलचल मची हुई है। एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, एक्ट्रेस की एक फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

जिससे अब उनकी लव लाइफ को लेकर कई सारे सवाल उठने लगे हैं कि क्या 14 साल बाद फिर से उनकी जिंदगी में प्यार लौट आया है। तो चलिए बिना किसी देरी के आपको विस्तार से बताते हैं कि इन सवालों के पीछे का पूरा माजरा क्या है। जैसा कि आप जानते हैं कि जेनफर विंगेट उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। वो कम ही पब्लिक अपीयरेंस देती हैं और अपने रिश्तों को लेकर भी ज्यादा खुलकर बात नहीं करती।

लेकिन इस बार उनकी कुछ सोशल मीडिया एक्टिविटी ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। दरअसल हाल ही में जेनिफर ने एक वेडिंग डांस से जुड़ी पोस्ट को लाइक किया है। इतना ही नहीं उन्होंने उस पोस्ट पर इंट्रो लेसन और डांस प्लीज के लिए कमेंट भी किया। अब इस कमेंट ने सोशल मीडिया पर जैसे तूफान हिला दिया हो। फैंस ने इसे सीधा-सीधा शादी का हिंट मान लिया और कयास लगाने शुरू कर दिए कि शायद जेनिफर अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने वाले हैं। यानी अब वो दूसरी शादी के लिए तैयार हैं। इतना ही नहीं जेनिफर की प्रोफाइल पर नजर डालने वाले फैंस ने यह भी नोटिस किया कि वो लगातार कई वेडिंग से जुड़े पेजेस को लाइक कर रही हैं।

बस फिर क्या था इन छोटी-छोटी बातों को जोड़कर सोशल मीडिया पर बड़ी-बड़ी कहानियां बनने लगी। इसी बीच जेनिफर की एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें वो एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आई। कुछ रिपोर्ट्स और ऑनलाइन चर्चाओं के मुताबिक उस मिस्ट्री मैन का नाम विलियम इस्माइल बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह शख्स सिंगापुर में रहता है और जेनफर उसे सोशल मीडिया पर फॉलो भी करती हैं। अब इस मिस्ट्री मैन की एंट्री ने इन अफवाहों को और हवा दे दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा मुझे कोई आईडिया नहीं था कि यह रिलेशनशिप में है। कौन है वो? तो दूसरे ने लिखा मुझे उम्मीद है जेनिफर अब खुश रहेंगी।

तीसरे ने लिखा हे भगवान मुझे पहले से ही ऐसा लग रहा था क्योंकि वह बहुत सारे वेडिंग पेज फॉलो कर रही थी लेकिन अब मैं कह सकती हूं कि यह पक्का हो गया है। हालांकि इन सभी बातों में कितनी सच्चाई है यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है क्योंकि जेनफर की तरफ से इन खबरों पर कोई ऑफिशियल रिएक्शन सामने नहीं आया है। अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो जेनिफर विंगेट ने साल 2012 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और 2014 में दोनों अलग हो गए। आज जेनफर टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में से गिनी जाती हैं और अपनी स्ट्रांग पर्सनालिटी के लिए भी जानी जाती हैं। अब उनकी शादी को लेकर उठ रही यह नई चर्चाएं फैंस के बीच एक्साइटमेंट जरूर बढ़ा रही हैं। लेकिन जेनिफर के कंफर्मेशन के बिना कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *