Cli

जीनत अमान मुस्लिम नहीं हिंदू हैं? अपना असली नाम बताकर सबको चौंकाया!

Bollywood/Entertainment

पिता थे मुस्लिम और मां थी हिंदू। तो किस धर्म को मानती हैं जीनत अमान? लेजेंड्री एक्ट्रेस जीनत अमान अपने दौर की सबसे सक्सेसफुल और हाईएस्ट पेड हीरोइंस में शुमार रही हैं। आपको बता दें एक्ट्रेस सत्यम शिवम सुंदरम, कुर्बानी, डॉन और हरे रामा, हरे कृष्णा जैसे आइकॉनिक फिल्मों में अपने दमदार परफॉर्मेंससेस से एक नया बेंचमार्क सेट किया था। वहीं हाल ही में एक इवेंट के दौरान जीना तमान ने अपनी पर्सनल लाइफ और धर्म को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है जो बहुत ही कम लोगों को पता है।

दरअसल एक्ट्रेस ने बताया कि उनका नाम सिर्फ जीनत अमान ही नहीं बल्कि उनकी मां की तरफ से उनका हिंदू नाम ललितेश्वरी भी है। जीनत ने कहा मेरा नाम मेरे पिता की तरफ से जीनत अमान रखा गया था। लेकिन मेरी मां की तरफ से मेरा नाम ललितेश्वरी है। मेरी मां वर्धिनी हिंदू थी और बहुत ही रिलीजियस थी। वो रोज लगभग 2 घंटे पूजा पाठ करती थी और मेरी परवरिश में उनका सबसे बड़ा योगदान रहा है।

आगे जब उनसे पूछा गया कि क्या वो खुद भी रिलीजियस है? तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए साफ तौर पर कहा, नहीं। इसके पीछे की वजह बताते हुए जीनत ने कहा, “मेरी मां हिंदू थी। मेरे पिता मुस्लिम थे। मैं कैथोलिक स्कूल में पढ़ी हूं और मेरे स्टेफ फादर जर्मन थे। इसीलिए मेरा अपब्रिंगिंग बहुत ही ग्लोबल एनवायरमेंट में हुआ। मैंने अलग-अलग धर्मों और संस्कृतियों को बहुत ही करीब से देखा है। इसी वजह से मुझे कभी किसी धर्म को अपनाने की जरूरत महसूस नहीं हुई। उन्होंने आगे बात करते हुए यह भी कहा कि मेरा मानना है कि सारे धर्म अच्छे होते हैं।

कोई भी धर्म गलत काम करना नहीं सिखाता। मैं ह्यूमैनिटी, काइंडनेस, पीस, इक्वलिटी और इंसानों के साथ-साथ जानवरों के प्रति प्यार में विश्वास रखती हूं। मेरे लिए वही मेरा धर्म है। वर्क फ्रंट की बात करें तो जीनत अमान अपने जमाने की सबसे पॉपुलर और इन्फ्लुएंशियल एक्ट्रेसेस में एक रही हैं। उन्होंने धर्मेंद्र, शशि कपूर और ऋषि कपूर जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया।

अपने बोल्ड रोल्स, ग्लैमरस इमेज और बेहतरीन एक्टिंग की वजह से वो हमेशा लाइमलाइट में रही हैं। वेल आपको बता दें आज 74 साल की उम्र में भी जीनत अमान अपनी ग्रेस, एलगेंस और खूबसूरती से फैंस का दिल जीत रही हैं। उनकी पर्सनालिटी आज भी उतनी इंस्पायरिंग है जितनी उनके गोल्डन एरा में थी। तो अब आप हमें कमेंट करके जरूर बताना एक्ट्रेस का कौन सा नाम उन पर करता है सूट जीना तमान या ललितेश्वरी? और ऐसे ही सभी लेटेस्ट बॉलीवुड खबरों के लिए देखते रहिए बॉलीवुड नाउ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *