ईशा अंबानी के आगे फीकी पड़ी रिहाना। ब्लू स्टोन ड्रेस में छा गई नीता मुकेश अंबानी की लाडली। रिहाने के इवेंट में अंबानी डॉटर के चर्चे। ब्लैक ड्रेस में ग्लोबल पॉपस्टार लगी कमाल। ब्लू आउटफिट में ईशा ने चुराई सारी की सारी लाइमलाइट। फैंस ने लगाई तारीफों की झड़ी। मुंबई में एक ऐसा इवेंट हुआ जो फैशन और ग्लैमर की दुनिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
मौका था ग्लोबल पॉपस्टार रिहाना के मेकअप ब्रांड फेंटी ब्यूटी के लॉन्च इवेंट का। और जैसे ही स्टार ऑफ द इवनिंग रिहाना इस इवेंट में पहुंची, हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिक गई। ब्लैक ड्रेस में उनका स्टाइल हमेशा की तरह बोल्ड और कॉन्फिडेंट नजर आया। लेकिन लेकिन लेकिन इस इवेंट में एक और नाम था जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया और वो थी ईशा अंबानी। ईशा अंबानी का लुक इस इवेंट का सबसे बड़ा सरप्राइज़ एलिमेंट बन गया।
उन्होंने लाइट ब्लू कलर का बेहद खूबसूरत आउटफिट पहना हुआ था। जिस पर स्टोन का भारी काम देखा जा सकता है। जैसे ही कैमरों की फ्लैश लाइट उन पर पड़ी उनका पूरा लुक हीरो की तरह चमक उठा। जैसा कि आप देख सकते हैं उनका स्टाइल सॉफ्ट और एलगेंट था लेकिन फिर भी इतना खास कि नजरें हटाना मुश्किल हो रहा था। इस ड्रेस की सबसे खास बात थी इसका लोअर पार्ट। इस आउटफिट में लगे टैसल्स जो इस ड्रेस को अलग ही स्टाइल दे रहे थे।
चलते समय ये टैसल्स हिल रहे थे जिससे ड्रेस में एक फ्लो और ग्रेस नजर आ रहा था। फैंस को भी यह लुक बहुत यूनिक और फैशनेबल लगा। ईशा ने अपने लुक को बहुत सिंपल लेकिन क्लासी तरीके से स्टाइल किया था। उनके ड्रेस के नेक पर ब्लैक रिबन देखा जा सकता है जो उनके पूरे आउटफिट के साथ बहुत ही सुंदर लग रहा था। उनके खुले हुए बाल जिससे उनका लुक और भी नेचुरल लगा। डायमंड इयरिंग्स और हल्का मेकअप उनके पूरे स्टाइल को और भी ज्यादा निखार रहा था। दूसरी तरफ रिहाना का लुक भी कम शानदार नहीं था। उन्होंने ब्लैक आउटफिट में एक दमदार और ग्लैमरस अपीरेंस दी। उनका कॉन्फिडेंस और स्टाइल हमेशा की तरह शानदार था। सोशल मीडिया पर इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियोस तेजी से वायरल हो रही हैं। लोगों ने दोनों के लुक्स की तुलना करना भी शुरू कर दिया।
कुछ लोग रिहाना के फैंस थे और उनके स्टाइल को पसंद कर रहे थे। वहीं कई लोगों का कहना था कि ईशा अंबानी ने इस बार सारी की सारी लाइमलाइट चुरा ली। उनका लुक देखने के बाद एक यूजर ने कहा ईशा अंबानी बहुत अच्छी लग रही हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा ईशा ज्यादा सुंदर लग रही हैं। एक और यूजर ने लिखा ईशा अंबानी के आगे रिहाना फीकी पड़ गई। वहीं रिहाना के फैन ने लिखा मुझे रिहाना से प्यार है। यह कहना गलत नहीं होगा कि दोनों का स्टाइल और आउटफिट अपनी-अपनी जगह बेहद शानदार था। रिहाना ने जहां बोल्ड और पावरफुल लुक दिखाया वहीं ईशा ने सादगी और खूबसूरती से सभी का दिल जीत लिया। जानकारी के लिए आपको बता दें हॉलीवुड स्टार रिहाना इन दिनों मुंबई में है। यहां उन्होंने अपने मेकअप ब्रांड फिटी ब्यूटी का स्टोर लॉन्च किया है। इस लॉन्च इवेंट पर जानवी कपूर मनीष मल्होत्रा से लेकर ईशा अंबानी तक ने शिरकत कर चार चांद लगा दिए। ब्यूरो रिपोर्ट ई2