एलपीजी और तेल को लेकर बड़ी खबर आई सामने। भारत और यूएई के बीच हो रहा समझौता।
जी हां कुछ दिन पहले एलपीजी पेट्रोल डीजल और खाद्य तेल इन सब का इस्तेमाल कम करने की अपील की थी । इसके बाद आप किसी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूएई के दौरे पर हैं इस दौरे के दौरान भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश से जुड़े कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए.
यूएई ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर और वित्तीय संस्थानों में 5 अरब डॉलर निवेश करने का ऐलान भी किया. ये समझौते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की मौजूदगी में हुए. मोदी का यह दौरा उनके पांच देशों के दौरे का पहला पड़ाव है.
अलावा रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व और एलपीजी सप्लाई को लेकर भी समझौते हुए. माना जा रहा है कि इससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा को बड़ा सहारा मिलेगा
इतना ही नहीं गुजरात के वाडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर स्थापित करने के लिए भी एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया गया. इसका मकसद समुद्री इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देना है. यूएई ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के साथ-साथ RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में 5 अरब डॉलर निवेश की घोषणा भी की.
बता दे कि इस वक्त पीएम मोदी 15 से 20 मई तक चलने वाले इस दौरे में पीएम मोदी यूएई के बाद नीदरलैंड, स्वीडन और नॉर्वे समेत कई देशों का दौरा करेंगे.