रुबीना हिना पर जबरदस्त एक्टर गुस्से में बोला टीवी की एंटीज खुद को बताया टीआरपी किंग एक्ट्रेसेस को कहा पपेट सोशल मीडिया पर वायरल ब्लेम गेम दो हिस्सों में बट गया इंटरनेट टीवी की दो मशहूर एक्ट्रेसेस रुबीना दिलक और हिना खान एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं।
उन्होंने एक्टर और बिग बॉस कंटेस्टेंट आसिम रियाज को लेकर एक कंट्रोवर्शियल बयान दे दिया है जो आसिम को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने सोशल मीडिया पर रुबीना और हिना को खरी-खोटी सुना दी यहां तक कि उन्हें टीवी की आंटीज तक कह दिया।
जी हां, पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। दरअसल रुबीना दिलक और हिना खान द फोर नाम का एक पडकास्ट चलाते हैं। इसी पडकास्ट में पब्लिसिटी, कंट्रोवर्सी और रियलिटी शोज़ की पॉपुलैरिटी में कंटेस्टेंट के रोल पर खुलकर चर्चा की गई। इसी बातचीत के दौरान आसिम रियाज का भी जिक्र आया और उनकी टीआरपी वाली बात पर चर्चा शुरू हो गई। हिना खान ने आसिम के एक पुराने इंटरव्यू का जिक्र किया जिसमें उन्होंने बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी और बैटल ग्राउंड जैसे रियलिटी शोज़ में अपने असर के बारे में बात की थी और खुद को शोज़ की टीआरपी तक बता दिया था। एक्ट्रेस को आसिम की यह बात कुछ खास पसंद नहीं आई।
उन्होंने कहा कि आसिम ऐसा जताते हैं जैसे उनकी वजह से ही यह सारे शोज़ पॉपुलर हुए। रुबीना ने भी इस बातचीत में आसिम के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया और कुछ गंभीर आरोप लगाए। रुबीना ने बताया कि वह आसिम के साथ और खतरों के खिलाड़ी जैसे शोज़ में काम कर चुकी हैं। उनके मुताबिक बैटल ग्राउंड की शूटिंग के दौरान आसिम का रवैया क्रू और क्रिएटिव टीम के लोगों के साथ ठीक नहीं था।
एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि वह कई बार बेहद गलत भाषा का इस्तेमाल करते थे और गालियां तक दे देते थे। साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि आसिम को इस बात का काफी घमंड है कि जिस रियलिटी शो में वह जाते हैं उसकी टीआरपी बढ़ जाती है। जैसे ही रुबीना और हिना की यह बातें सामने आई तो आसिम ने भी चुप रहने की बजाय सोशल मीडिया का सहारा लिया।
उन्होंने एक्स Instagram पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने पॉडकास्ट की एक क्लिप देखी जिसमें टीवी इंडस्ट्री के आंटी अंकल इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि वह हर रियलिटी शो में टीआरपी लेकर आते हैं। इसके बाद आसिम ने साफ कहा कि हां वो टीआरपी लाते हैं।
साथ ही उन्होंने दोनों को करियर के लिए गुड लक कहा और तंज कसते हुए लिखा कि इंडस्ट्री में पपेट बनकर अपने रोल निभाते रहो। आसिम का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। जहां कुछ लोग आसिम के सपोर्ट में नजर आए, वहीं कुछ यूज़र्स ने उन्हें जमकर खरी-खोटी भी सुनाई।
लोगों ने कहा कि सिर्फ बिग बॉस 13 से मिली पॉपुलैरिटी के दम पर इतना घमंड दिखाना सही नहीं है। एक तरफ आसिम खुद को TRP किंग बता रहे हैं तो दूसरी तरफ रुबीना और हिना उनके दावों पर सवाल उठा रही हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि यह मामला यहीं शांत होता है या फिर सोशल मीडिया पर इस ब्लेम गेम का अगला राउंड भी देखने को मिलेगा।